Motorola Signature 27 में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 6 Extreme चिपसेट बताया गया है।
Motorola Signature 27 फोन में कथित तौर पर 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने वाला है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा।
Motorola Signature 27 के टीजर रिलीज से ही फोन चर्चाओं में लगातार बना हुआ है। कंपनी जल्द ही इसे ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत में भी पेश करने वाली है। अब लॉन्च से पहले फोन का हैंड्स ऑन वीडियो लीक हो गया है। इस लीक के साथ ही फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। फोन के अंदर 120Hz का OLED डिस्प्ले मिलने वाला है। यह 12000 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस बताया गया है। 16GB रैम के साथ फोन में 200MP मेन कैमरा होगा जिसमें 100x जूम फीचर बताया जा रहा है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Motorola Signature 27 जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है। फोन के लॉन्च से पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Danny Winget ने फोन का हैंड्स ऑन वीडियो शेयर किया है। बतौर टिप्स्टर यहां से फोन के स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं। फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने वाला है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह 12000 निट्स की आउटडोर ब्राइटनेस के साथ आने वाला है।
Motorola Signature 27 specs are out in the first hands-on by Danny Winget 👀 Specs: 📱 6.8" tandem OLED, LTPO 120Hz, Dolby Vision, 12,000 nits outdoor ⚡ Snapdragon 8 Elite Gen 6 Extreme (2nm) 🧠 16GB LPDDR5X RAM, up to 1TB UFS 4.1 ❄️ 40% larger vapor chamber with liquid metal 📸 50MP Sony LYT-910 main with LOFIC HDR, 8K video 🔭 200MP periscope telephoto, up to 100x zoom 🌅 50MP ultrawide 🏃 New dedicated action sensor for motion shots 🔊 Bang & Olufsen stereo speakers 🎨 Aluminum + ceramic body in Pantone Coal Smoke and Capulet Olive 🔘 Dedicated AI key 🤖 Android 17 with 7 years of OS updates 🔋 Battery still under wraps
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) October 31, 2026
Motorola Signature 27 में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 6 Extreme चिपसेट बताया गया है। साथ में 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज की पेअरिंग मिल सकती है। कहा है कि फोन में 40% बड़ा वैपर चैम्बर मौजूद होगा। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ 200MP टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा भी होगा। यह 100x जूम सपोर्ट कर सकता है। फोन में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी बताई जा रही है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर बताया गया है।
मोशन शॉट्स के लिए फोन के अंदर एक समर्पित एक्शन सेंसर मिलने वाला है। साउंड के लिए फोन में Bang & Olufsen ट्यूनिंग होगी। स्टीरियो स्पीकर्स यहां मिलने वाले हैं। फोन में एल्युमीनियम के साथ सिरेमिक का बिल्ड मिलने वाला है। फोन Pantone Coal Smoke और Capulet Olive कलर्स में आने वाला है। इसी के साथ फोन में एक समर्पित AI की होगी। कहा गया है कि फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आने वाला है। इसके साथ कंपनी 7 साल तक OS अपडेट्स दे सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत