Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
Motorola Edge 70 Pro+ मिड रेंज स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च हो गया है। Motorola Edge 70 Pro+ के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत 3 हजार रुपये बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जिसके बाद लॉन्चिंग कीमत महज 44,999 हो जाएगी। यह फोन भारत में बिक्री के लिए 11 जून से मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।