Motorola Edge 70 Pro vs iQOO Neo 10 vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?

Motorola ने भारतीय बाजार में Motorola Edge 70 Pro लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर iQOO Neo 10 और Oppo F33 Pro 5G से हो रही है।

Motorola Edge 70 Pro vs iQOO Neo 10 vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?

Photo Credit: Motorola/iQOO/Oppo

Motorola Edge 70 Pro vs iQOO Neo 10 vs Oppo F33 Pro 5G

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Pro के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38999 रुपये है।
  • iQOO Neo 10 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।
  • Oppo F33 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।
विज्ञापन

Motorola ने भारतीय बाजार में Motorola Edge 70 Pro लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर iQOO Neo 10 और Oppo F33 Pro 5G से हो रही है। Motorola Edge 70 Pro ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर से लैस है। वहीं iQOO Neo 10 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Max प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Motorola Edge 70 Pro, iQOO Neo 10 और Oppo F33 Pro 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola Edge 70 Pro vs iQOO Neo 10 vs Oppo F33 Pro 5G

कीमत और स्टोरेज

Motorola Edge 70 Pro के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। वहीं iQOO Neo 10 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। जबकि Oppo F33 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच की 1.5K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Motorola Edge 70 Pro एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। वहीं iQOO Neo 10 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। जबकि Oppo F33 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

प्रोसेसर

Motorola Edge 70 Pro में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर है। वहीं iQOO Neo 10 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Max प्रोसेसर आता है। 

कैमरा सेटअप

Motorola Edge 70 Pro के रियर में OIS सपोर्ट f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO Neo 10 के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा आता है। जबकि Oppo F33 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा मिलता है। 

फ्रंट कैमरा

Motorola Edge 70 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO Neo 10 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी बैकअप

Motorola Edge 70 Pro में 6500mAh की बैटरी है जो कि 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं iQOO Neo 10 5G में 7,000mAh की बैटरी आती है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Motorola Edge 70 Pro में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी दिया गया है। वहीं iQOO Neo 10 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी शामिल है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में 5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and premium design
  • Bright AMOLED display
  • Decent performance
  • Clean user interface
  • IP68/IP69 Rating
  • कमियां
  • No telephoto lens
  • Thermal performance could be better
  • Battery life could be better
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन2772x1272 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • The design of the back panel is unique and eye-catching
  • Long battery life
  • VC cooling ensures minimal throttling
  • Decent daytime camera performance
  • कमियां
  • Underpowered chipset
  • Dual-LED flash masked as a ring light
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6360 Max
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2372 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पुराना तरीका छोड़ो! WhatsApp पर अब AI से बनाओ Stickers, जानिए तरीका
  2. OnePlus ला रही अल्ट्रा स्लिम OLED टैबलेट! 8000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. OnePlus Nord 6 vs iQOO Neo 10 5G vs Vivo V60 में जानें कौन सा फोन है सबसे बेस्ट!
  4. आपका पालतू जानवर क्या कहना चाहता है? ये नया AI डिवाइस करेगा ट्रांसलेट
  5. Vivo Y600 Turbo हुआ लॉन्च 12GB रैम, 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  6. AI फीचर्स, 32GB RAM और 120Hz टचस्क्रीन डिस्प्ले! लॉन्च हुआ Lenovo IdeaPad Slim 5i लैपटॉप
  7. Vivo Y600 Turbo आज होगा लॉन्च, मिलेंगे 9000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. 15 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! देखें बेस्ट स्मार्टफोन डील
  9. VinFast ने लॉन्च किया VF8 इलेक्ट्रिक SUV का नया वर्जन, 500 किलोमीटर तक रेंज
  10. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च डेट के साथ फीचर्स का खुलासा, 50MP के तीन कैमरा से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »