Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी

भारत में Motorola Edge 70 Pro को 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है

Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी

Photo Credit: Motorola

इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,600 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर होगा

ख़ास बातें
  • भारत में Motorola Edge 70 Pro को 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया जाएगा
  • यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलेगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Motorola Edge 70 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस सीरीज में पिछले महीने Motorola Edge 70 Fusion को पेश किया गया था। 

भारत में Motorola Edge 70 Pro को 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। Motorola Edge 70 Pro को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm MediaTek Dimensity 8500 Extreme दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलेगा। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के कैमरा 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। Motorola Edge 70 Pro में 6,500 mAh की बैटरी 90 W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। Motorola Edge 70 Pro में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,600 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर होगा। 

पिछले महीने Motorola Edge 70 Fusion+ को पेश किया गया था। इसके कई स्पेसिफिकेशंस हाल ही में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन सीरीज के Edge 70 Fusion के समान हैं। इसमें एक बड़ा अपग्रेड नए कैमरा सिस्टम का है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन को ब्राजील में लाया गया है। कंपनी ने भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में Motorola Edge 70 Fusion+ के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 और Adreno 810 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K (1,272 × 2,772 पिक्सल्स) सुपर HD AMOLED डिस्प्ले है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 5,200 mAh की बैटरी 68 W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  5. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  6. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  7. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  8. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  10. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »