फोन में मल्टीपल कलर शेड्स देखने को मिलने वाले हैं।
Photo Credit: Flipkart
Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
Motorola Edge 70 Pro+ का लॉन्च अब काफी नजदीक है। जून के पहले हफ्ते में ही यह फोन मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। भारत में मोटोरोला फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार हो सकता है। लुभावने कलर्स और डिजाइन में कंपनी ने इसे टीज कर दिया है। फोन Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
Motorola Edge 70 Pro+ भारतीय मार्केट में 4 जून को लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी Flipkart पर टीज भी कर दिया है। इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा। भारत में इसकी कीमत 50 हजार रुपये के करीब कही जा रही है। Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस सुर्खियों में हैं।
Motorola Edge 70 Pro+ फोन में 6.8 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में OLED पैनल बताया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस आ सकती है। फोन में MediaTek का Dimensity 8500 Extreme चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Hello UX ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा जो कि Android 16 बेस्ड होगा।
Motorola Edge 70 Pro+ में मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा आ सकता है। इसमें 3.5x जूम सपोर्ट मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है।
Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ में कंपनी 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। कंपनी ने फोन के साथ वायरलैस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट भी गिनाया है। फोन में मल्टीपल कलर शेड्स देखने को मिलने वाले हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी