OnePlus 15s ग्लोबल मार्केट में इसी महीने लॉन्च हो सकता है।
Photo Credit: Amazon
Lava Bold N2 5G भारत में 3 जून को लॉन्च होने जा रहा है।
जून 2026 में कई चर्चित स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। इन स्मार्टफोन्स का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। लिस्ट में Motorola, Xiaomi, OnePlus जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन शामिल हैं। Motorola जहां अपना बहुप्रतीक्षित Motorola Edge 70 Pro Plus लॉन्च करने जा रही है, वहीं Xiaomi अपना लेटेस्ट Xiaomi 17T पेश करने जा रही है। इसके अलावा OnePlus समेत iQOO का फोन भी इसी महीने के भीतर लॉन्च होने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन से नए हैंडसेट इस महीने मचाने वाले हैं धूम।
Xiaomi 17T
Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में धांसू फीचर्स बताए गए हैं। 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये हो सकती है। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस लीक में सामने आ चुके हैं। Xiaomi 17T में 6.59 इंच का LTPS डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। डिस्प्ले में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। प्रोसेसर के तौर पर Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट बताया गया है। फोन में 6,500mAh बैटरी बताई गई है जिसके साथ में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। साथ ही 22.5W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट बताया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है।
Motorola Edge 70 Pro+
Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को लॉन्च होने जा रहा है। फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट मिलने वाला है।
Edge 70 Pro+ में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। इसके साथ में कंपनी ने 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है जिसमें LYTIA 710 सेंसर होगा। साथ में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और पेरिस्कोप कैमरा भी दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए भी कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
OnePlus 15s
OnePlus 15s ग्लोबल मार्केट में इसी महीने लॉन्च हो सकता है। फोन महीने की शुरुआत में दस्तक देने की संभावना है। फोन इससे पहले आए OnePlus 15T का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। OnePlus 15s में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर बताा गया है। फोन में आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 ओएस मिल सकता है। इसके साथ कंपनी चार साल तक एंड्रॉयड अपडेट भी दे सकती है।
Lava Bold N2 5G
Lava Bold N2 5G भारत में 3 जून को लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी ने Amazon पर टीज किया है। फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। इसमें Android 16 ओएस देखने को मिलेगा। फोन फ्लैट फ्रेम में लॉन्च होगा। अपकमिंग स्मार्टफोन में रियर में दो कैमरा बताए गए हैं जिसमें मेन सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का शूटर हो सकता है। इसके साथ में LED फ्लैश भी होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास