Motorola ने आज भारतीय बाजार में Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Motorola
Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच की एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले है।
Motorola ने आज भारतीय बाजार में Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम 4nm चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी दी गई है। Edge 70 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Motorola Edge 70 Pro की कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Motorola Edge 70 Pro के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। यह फोन भारत में बिक्री के लिए 29 अप्रैल से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी का आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा। एज 70 प्रो पैंटोन लिली व्हाइट, पैंटोन टी और पैंटोन टाइटन कलर में उपलब्ध है।
Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच की 1.5K 10-बिट एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम 4nm चिपसेट के साथ Arm Mail-G720 MC8 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB / 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी 3 ओएस अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 70 Pro के रियर में OIS सपोर्ट f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, वहीं मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 159.87 मिमी, चौड़ाई 74.28 मिमी, मोटाई 6.99 मिमी/7.29 मिमी और वजन 183 ग्राम/190 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी