Motorola Edge 70 Pro जल्द होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर टीजर हुआ जारी, जानें सबकुछ

Motorola कथित तौर पर Motorola Edge 70 Pro पर काम कर रहा है।

Motorola Edge 70 Pro जल्द होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर टीजर हुआ जारी, जानें सबकुछ

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • Motorola कथित तौर पर Motorola Edge 70 Pro पर काम कर रहा है।
  • फ्लिपकार्ट पर आगामी Motorola फोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है।
  • Motorola Edge 70 Pro एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है।
विज्ञापन

Motorola कथित तौर पर Motorola Edge 70 Pro पर काम कर रहा है। हाल ही में कथित Motorola Edge 70 Pro एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया, जिससे खुलासा हुआ कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। अब मोटोरोला ने आगामी स्मार्टफोन के लॉन्च का टीजर जारी करना शुरू कर दिया है जो कि Motorola Edge 70 Pro सीरीज का फोन लग रहा है। Motorola के आगामी फोन के लिए एक माइक्रोसाइट एक ई-कॉमर्स पर लाइव हो गई है, जिससे कलर ऑप्शन और डिजाइन का पता चला है। आइए Motorola Edge 70 Pro की खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

फ्लिपकार्ट पर आगामी Motorola स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे सुझाव मिलता है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन भारत में ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए उपलब्ध होगा। यह फोन ब्लू, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिसमें टेलर-फैब्रिक फिनिश, सैटिन-लक्स फिनिश और मार्बल फिनिश होगी।

यह हाल ही में लीक हुए कथित Motorola Edge 70 Pro के मार्केटिंग मटेरियल से काफी मिलता है। इससे सुझाव मिलता है कि फ्लिपकार्ट पर लाइव माइक्रोसाइट एज 70 सीरीज के फोन की है। इसके अलावा आगामी मोटोरोला फोन का डिजाइन भी पहले सामने आए कंप्यूटर-एडेड डिजाइन (CAD) रेंडर्स से मिलता-जुलता लग रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन का नाम का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं कहा जा सकता है।

फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के URL में Moto Coming Soon Apr26 लिखा है। इससे पता चलता है कि कंपनी इस तारीख को फोन के नाम और अन्य खूबियों के बारे में खुलासा करेगी। हालांकि, यह भी हो सकता है कि यह फोन अप्रैल 2026 में लॉन्च होगा, यानी फोन की लॉन्च तारीख अभी सामने नहीं आई है। आगामी मोटोरोला फोन में कर्व्ड डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है। इसके अलावा पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल नए मोटोरोला फोन के बाईं ओर होंगे। वहीं फोन के दाईं ओर एक अन्य बटन भी होगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »