Mobile Safety

Mobile Safety - ख़बरें

  • सरकार दे रही फ्री Cyber Security Course, सिर्फ 2.5 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसे करें अप्लाई
    भारत सरकार के Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने फ्री ऑनलाइन Cyber Security Course शुरू किया है। यह कोर्स गृह मंत्रालय के तहत तैयार किया गया है और इसका मकसद लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके सिखाना है। कोर्स में फेक लिंक, स्कैम कॉल्स, डिजिटल पेमेंट सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल जैसे विषय शामिल हैं। इसे करीब 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकता है और सफल प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
  • खोए-चोरी हुए फोन को 2 मिनट में कहीं से भी करें लॉक, जानें आसान तरीका
    फोन खो जाने या चोरी होने पर डेटा सुरक्षित रखना सबसे जरूरी होता है। ऐसे में Android और iPhone दोनों में ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जिनसे आप दूर बैठकर फोन को लॉक कर सकते हैं। Android में Find My Device और iPhone में Find My फीचर की मदद से यह काम आसानी से किया जा सकता है। इसके जरिए फोन को लॉक करने के साथ-साथ मैसेज दिखाना या जरूरत पड़ने पर डेटा डिलीट करना भी संभव है। हालांकि इसके लिए कुछ सेटिंग्स पहले से ऑन होना जरूरी है। सही जानकारी से आप अपने फोन और डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
  • हर UPI यूजर को पता होनी चाहिए ये 7 सिक्योरिटी टिप्स, नहीं तो एक गलती पड़ेगी भारी!
    UPI पेमेंट आज के समय में सबसे आसान और तेज तरीका बन चुका है, लेकिन इसके साथ फ्रॉड का खतरा भी बढ़ा है। कई यूजर्स छोटी-छोटी गलतियों के कारण अपने पैसे गंवा देते हैं। ऐसे में UPI ऐप में मौजूद कुछ जरूरी सेटिंग्स को ऑन रखना बेहद जरूरी है, जैसे App Lock, ट्रांजैक्शन अलर्ट और डेली लिमिट सेट करना। इसके अलावा अनजान रिक्वेस्ट और फर्जी ऐप्स से बचना भी जरूरी है। सही सावधानी और सेटिंग्स के जरिए आप अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं और फ्रॉड के रिस्क को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
  • ChatGPT को बनाएं फोन का सिक्योरिटी गार्ड! चुटकी में पता लगाएगा स्कैम, जानें हिडन फीचर
    ChatGPT में एक ऐसा ऐप छुपा है जो आपके डिवाइस के लिए सिक्योरिटी गार्ड का काम कर सकता है। यह फीचर Malwarebytes के नाम से आता है। आपको बता दें कि Malwarebytes मालवेयर का पता लगाने और उसे हटाने के लिए सबसे भरोसेमंद सॉफ्टवेयर माना जाता है। अच्छी खबर यह है कि अब यह ऐप आपको ChatGPT में भी मिलता है।
  • दिल्ली में रोज 50+ लोग लापता? मोबाइल की सेटिंग्स से लेकर SOS Apps तक, ये हैं सेफ्टी के जरूरी तरीके
    दिल्ली में 2026 की शुरुआत के साथ ही लापता मामलों में तेज बढ़ोतरी सामने आई है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी के पहले 15 दिनों में 807 लोगों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ऐसे हालात में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज का जरिया नहीं, बल्कि एक अहम सेफ्टी टूल बन जाता है। फोन में मौजूद SOS अलर्ट, लाइव लोकेशन शेयरिंग और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट फीचर्स को ऑन रखकर आप इमर्जेंसी के समय तुरंत मदद तक पहुंच सकते हैं। इस फीचर में Android, iPhone और जरूरी ऐप्स की जानकारी दी गई है।
  • नए Galaxy S25+ में आग लगने का मामला, Samsung ने दिया जवाब, यूजर को मिलेगा इतना मुआवजा
    Samsung के Galaxy S25+ स्मार्टफोन से जुड़े आग लगने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। नवंबर 2025 में चार्जिंग के दौरान फोन में आग लग गई थी, जिससे घर को नुकसान हुआ और परिवार के सदस्यों को मेडिकल मदद लेनी पड़ी। अब करीब दो महीने बाद Samsung ने इस घटना की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए मुआवजे की पेशकश की है। कंपनी डिवाइस की कीमत, घर की सफाई और मेडिकल खर्च कवर कर रही है, लेकिन पेश किया गया अतिरिक्त मुआवजा कई यूजर्स को नाकाफी लग रहा है।
  • IMC 2025: Jio का JioBharat सेफ्टी फर्स्ट फोन हुआ पेश, जानें खासियतें
    JioBharat Safety First Phones इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में लॉन्च हुए हैं। इन फीचर फोन में सेफ्टी-की खास सुविधा मिलती है। इन मोबाइल फोन को यूजर्स को कनेक्टेड, प्रोटेक्टेड और टेंशन फ्री रखने के लिए डिजाइन किया गया है। सेफ्टी फर्स्ट के साथ यूजर्स अब अपने बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता और डिपेंडेंट के साथ सुरक्षित तरीके से हमेशा उपलब्ध रह सकते हैं। JioBharat सेफ्टी फर्स्ट फोन की शुरुआती कीमत सिर्फ 799 रुपये है।
  • Online Banking Tips: डिजिटल बैंकिंग के लिए इन 8 आदतों को अपना लिया तो खत्म हो जाएगा हैकर्स का डर!
    इस आर्टिकल में 7 जरूरी डिजिटल आदतों का ज़िक्र है, जो बैंकिंग से जुड़ी धोखाधड़ी और हैकिंग से बचाने में मदद करेंगी। इसमें 2FA सेट करना, फिशिंग ईमेल पहचानना, VPN का इस्तेमाल करना और ब्राउजिंग के समय URL सिक्योरिटी जैसे कदम शामिल हैं।
  • मारूति सुजुकी की e-Vitara को Euro NCAP में मिली 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
    इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में कंपनी ने e-Vitara को प्रदर्शित किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर की जा रही है। हाल ही में e-Vitara का यूरोप में एक्सपोर्ट शुरू किया गया है।
  • Tata Motors की Harrier EV 3 जून को होगी लॉन्च, 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज
    इस वर्ष की शुरुआत में Bharat Mobility Expo में Harrier EV को प्रदर्शित किया गया था। इस इलेक्ट्रिक SUV के साथ कंपनी के acti.ev प्लस आर्किटेक्चर की शुरुआत की गई है। यह परफॉर्मेंस, नई टेक्नोलॉजी और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम को जोड़ेगा। हालांकि, टाटा मोटर्स ने इसके पूरे स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली Harrier के लगभग समान है।
  • ट्रेन में फोन चोरी से निपटने के लिए DoT और RPF ने निकाला समाधान, यात्रियों को होगा लाभ
    डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ साझेदारी की है। रेल या स्टेशन पर मोबाइल खोने या चोरी होने की घटना बहुत ज्यादा आम है। Rail Madad और Sanchar Saathi का इंटीग्रेशन यात्रियों को सहूलियत प्रदान करता है। ट्रेन में यात्रा करने वाले Rail Madad ऐप के जरिए खोए या चोरी हुए फोन की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इन शिकायतों की जानकारी संचार साथी पोर्टल पर ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक में होंगे कई सेफ्टी फीचर्स
    क्रेटा इलेक्ट्रिक को इस महीने होने वाले Bharat Mobility Global Expo में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमे एडवांस्ड हाई स्ट्रेन्थ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेन्थ स्टील (HSS) इस्तेमाल हुआ है। इस वजह से क्रेटा इलेक्ट्रिक का फ्रेम काफी मजबूत है।
  • Indian Mobile Congress 2023: अनोखी सेफ्टी कैप, वीडियो कॉल से लेकर फाल डिटेक्शन जैसे फीचर
    Guardhat की इस कैप की कीमत करीबन 1 हजार डॉलर (लगभग 83,413 रुपये) बताई जा रही है।
  • Maruti Suzuki की ये कार हुई सेफ्टी में फेल, मिले इतने स्टार
    Maruti Suzuki WagonR को Global Ncap के 2023 टेस्ट में Maruti Suzuki WagonR को अडल्ट सेफ्टी में 5 में से 1 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में 5 में से 0 स्टार मिले हैं।
  • Online Fraud: 17% लोग मोबाइल में सेव रखते हैं बैंक पासवर्ड! 1 मिनट में हो सकता है चोरी- सर्वे
    यहां पर 88% लोगों ने कहा है कि उन्होंने कई तरह के कामों जैसे एप्लीकेशन, आईडी प्रूफ या बुकिंग्स आदि के लिए अपना आधार कार्ड शेयर किया हुआ है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »