Indian Mobile Congress 2023: अनोखी सेफ्टी कैप, वीडियो कॉल से लेकर फाल डिटेक्शन जैसे फीचर

Guardhat की इस कैप में 5जी, वाईफाई, एनएफसी, यूडब्ल्यूबी, जिगबी, LTE, BLE और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

Indian Mobile Congress 2023: अनोखी सेफ्टी कैप, वीडियो कॉल से लेकर फाल डिटेक्शन जैसे फीचर

Photo Credit: Gadgets 360

Guardhat Communicator Cap में 13 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • भारत मंडपम में 7वें भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 का उद्घाटन
  • Guardhat ने एक खास टोपी या कैप Guardhat Communicator पेश की
  • कैप में 5जी, वाईफाई, एनएफसी, यूडब्ल्यूबी, जिगबी, LTE, BLE और ब्लूटूथ भी
विज्ञापन
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 अक्टूबर को सुबह 9:45 बजे प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 7वें भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम जियो से लेकर, एयरटेल और अन्य कंपनियों के स्टॉल्स पर गए और वहां की टेक्नोलॉजी का जायजा लिया। IMC के पहले दिन Ericsson के स्टॉल पर एक गजब सेफ्टी प्रोडक्ट नजर आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सेफ्टी टूल्स और डिवाइस निर्माता कंपनी Guardhat ने एक खास टोपी या कैप Guardhat Communicator को शोकेस किया जो कि खदानों का कंस्ट्रक्शन जैसी जगहों पर काम करने वालों के लिए बेहद खास है।

Guardhat की इस कैप में 5जी, वाईफाई, एनएफसी, यूडब्ल्यूबी, जिगबी, LTE, BLE और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। Guardhat Communicator फाल डिटेक्शन फीचर से लैस होकर आती है। लाइव वीडियो कॉलिंग के साथ, इंस्पेक्शन हो सकता है। इसमें फायर अलर्ट के साथ अन्य अलर्ट मिलते हैं। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस कैप में 4800mAH की ड्यूल सेल बैटरी दी गई है जो कि एक बार फुल चार्ज होकर 8-12 घंटे तक चल सकती है। वहीं ज्यादा इस्तेमाल होने पर यह 3-4 घंटे तक भी चल सकती है।

टोपी में खास फीचर यह है कि यह क्रैश डिटेक्शन का पता लगा सकती है। जब यह कैप गिर जाती है तो 50 सेकेंड्स के बाद अलार्म बजना शुरू हो जाता है, जिससे आस-पास के लोगों और कनेक्टेड लोगों को पता चल जाता है। इसमें कॉलिंग बटन दिया गया है जो कि किसी भी वक्त कनेक्टेड लोगों को कॉल करने की अनुमति देता है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग से उस जगह की कंडीशन को भी दिखाया जा सकता है। इसमें SOS फीचर दिया गया है। Guardhat की इस कैप की कीमत करीबन 1 हजार डॉलर (लगभग 83,413 रुपये) बताई जा रही है।

मल्टीमीडिया ऑप्शन में LED, ऑडियो स्पीकर, माइक्रोफोन और 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि वीडियो और फोटो कैप्चर करने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें 3-D लोकेशन एक्यूरेसी मिलती है जो कि 1 मीटर तक सपोर्ट करती है। यह टेंप्रेचर, ह्यूमिडिटी, प्रेशर, नॉयज लेवल, हेट नॉट वार्म, फाल डिटेक्शन और प्रोक्सिमिटी डेंजर जैसे सेंसर्स से लैस है। इसका कुल वजन 800 ग्राम है। इसका इस्तेमाल HC-1 -20° C से 57° C और -4° F से 134° F जैसे तापमान में हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  9. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »