• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • हर UPI यूजर को पता होनी चाहिए ये 7 सिक्योरिटी टिप्स, नहीं तो एक गलती पड़ेगी भारी!

हर UPI यूजर को पता होनी चाहिए ये 7 सिक्योरिटी टिप्स, नहीं तो एक गलती पड़ेगी भारी!

UPI फ्रॉड से बचने के लिए जरूरी सेटिंग्स और टिप्स जानें, अपने पैसे को सुरक्षित रखें।

हर UPI यूजर को पता होनी चाहिए ये 7 सिक्योरिटी टिप्स, नहीं तो एक गलती पड़ेगी भारी!

Photo Credit: CloudSEK

ख़ास बातें
  • UPI PIN और App Lock को मजबूत रखना जरूरी है
  • अनजान पेमेंट रिक्वेस्ट और फर्जी ऐप्स से बचें
  • ट्रांजैक्शन अलर्ट और लिमिट सेट करना सुरक्षा बढ़ाता है
विज्ञापन

आज के समय में UPI पेमेंट जितना आसान हो गया है, उतना ही फ्रॉड का रिस्क भी बढ़ गया है। छोटे-छोटे मैसेज, फर्जी कॉल या गलत लिंक के जरिए लोगों के अकाउंट से पैसे निकल जाते हैं, और कई बार यूजर को पता भी नहीं चलता। जागरुकता की कमी केवल Tier 2 और Tier 3 शहरों में ही नहीं, बल्कि मैट्रो शहरों में भी है, जहां आए दिन स्कैम और डिजिटल फ्रॉड रिपोर्ट किए जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि UPI ऐप्स में कुछ ऐसे सेटिंग्स और फीचर्स पहले से मौजूद होते हैं, जिन्हें सही तरीके से यूज करके आप इस रिस्क को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

UPI PIN और App Lock को मजबूत रखें

सबसे बेसिक लेकिन सबसे जरूरी चीज है आपका UPI PIN। इसे कभी भी किसी के साथ शेयर न करें। आसान नंबर जैसे 1234 या जन्मतिथि से बचें। साथ ही UPI ऐप में App Lock (PIN, fingerprint या face unlock) जरूर ऑन रखें।

Collect Request (Request Money) को ध्यान से देखें

UPI फ्रॉड का सबसे कॉमन तरीका है "Request Money", जिसमें कई बार स्कैमर्स पैसे भेजने के नाम पर रिक्वेस्ट भेजते हैं। याद रखें - UPI PIN सिर्फ पैसे भेजने के लिए डालते हैं, पाने के लिए नहीं। किसी भी अनजान रिक्वेस्ट को बिना चेक किए स्वीकार न करें।

Transaction Alerts और SMS Alerts ऑन रखें

हर ट्रांजैक्शन का नोटिफिकेशन तुरंत मिलना जरूरी है। SMS और ऐप नोटिफिकेशन ऑन रखें ताकि कोई भी संदिग्ध एक्टिविटी तुरंत पता चल सके।

Daily Transaction Limit सेट करें

UPI ऐप में अपनी जरूरत के हिसाब से डेली ट्रांजैक्शन लिमिट सेट करें। इससे अगर कभी फ्रॉड होता भी है, तो नुकसान सीमित रहेगा।

Unknown Apps और Screen Sharing से बचें

कई फ्रॉड कॉल में स्कैमर्स स्क्रीन शेयर या रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करने को कहते हैं। ऐसा कभी न करें। इससे आपके फोन का पूरा कंट्रोल उनके पास चला जाता है।

Trusted Contacts और Verified IDs का ही इस्तेमाल करें

पैसे भेजने से पहले UPI ID या नाम जरूर चेक करें। कई ऐप्स में verified merchant या ट्रस्टेड बैज भी दिखता है, जिससे आप पहचान सकते हैं कि सामने वाला सही है या नहीं।

Public Wi-Fi पर UPI इस्तेमाल करने से बचें

पब्लिक Wi-Fi पर UPI ट्रांजैक्शन करने से डेटा लीक होने का खतरा रहता है। हमेशा मोबाइल डेटा या सुरक्षित नेटवर्क का इस्तेमाल करें।

UPI को पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसे समझदारी से इस्तेमाल करना जरूरी है। सही सेटिंग्स और थोड़ी सावधानी से आप अपने पैसे को सुरक्षित रख सकते हैं। याद रखें - फ्रॉड से बचाव का सबसे बड़ा तरीका जागरूकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »