Mobile News In Hindi

Mobile News In Hindi - ख़बरें

  • OnePlus करेगी यूरोप, अमेरिकी मार्केट से एग्जिट! अब भारत को लेकर दिया बड़ा बयान
    OnePlus दुनिया के कई बड़े मार्केट्स से अपना बोरिया बिस्तर समेटने की तैयारी में है! ऐसी खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी यूरोप, अमेरिका समेत दुनिया के कई मार्केट्स से एग्जिट करने वाली है। इनमें भारत का भी नाम शामिल बताया गया था। लेकिन कहानी में ट्विस्ट आ गया है।
  • Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
    Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 6.8-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है। Realme C100x को भारत में 14,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसकी पहली सेल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
  • Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
    Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 44W 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में 6500mAh बैटरी, 44W FlashCharge और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला HD+ LCD डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। कंपनी ने इसे 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है। Vivo T5 Lite 5G की बिक्री Flipkart, Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जाएगी।
  • 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
    Moto G77 Power की पहली सेल भारत में आज से शुरू हो गई है। स्मार्टफोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिससे इसे 23,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 7000mAh बैटरी, 30W चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट, 50MP Sony LYTIA 600 कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा माइक्रो SD कार्ड की मदद से 1TB तक स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है।
  • Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी! 4 साल बाद भारत में कंपनी ने फिर शुरू की यह पेमेंट सर्विस
    Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी है! कंपनी ने अपने App Store और iCloud के लिए फिर से एक पेमेंट सर्विस शुरू कर दी है जिसे 2022 में बंद कर दिया गया था। भारत में एपल के यूजर्स को अब App Store और iCloud पर्चेज के लिए कार्ड पेमेंट का ऑप्शन फिर से मिल गया है।
  • Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
    मई 2026 में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इस महीने बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई डिवाइसेज मार्केट में एंट्री करेंगे। OnePlus Nord CE 6 Lite, Oppo Find X9 सीरीज और Vivo X300 सीरीज जैसे फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। कुछ फोन्स में Android 16 और लॉन्ग टर्म अपडेट का भी सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर यूजर्स के पास इस महीने अपग्रेड के कई ऑप्शन होंगे।
  • CarPlay में अब फुल WhatsApp एक्सपीरिएंस! स्क्रीन से कॉल और चैट दोनों आसान
    WhatsApp ने Apple CarPlay के लिए नया अपडेट रोलआउट किया है, जिससे अब यूजर्स कार की स्क्रीन से ही कॉल और मैसेज कर सकते हैं। इस अपडेट के बाद ऐप का इंटरफेस ज्यादा क्लीन हो गया है, जिसमें चैट और कॉल हिस्ट्री अलग-अलग सेक्शन में दिखाई देती है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर ड्राइविंग के दौरान डिस्ट्रैक्शन कम करने और सेफ्टी बढ़ाने के लिए लाया गया है। यूजर्स वॉयस टाइपिंग या क्विक बटन की मदद से आसानी से मैसेज भेज सकते हैं और कॉल कर सकते हैं।
  • Nothing Phone (3) का प्राइस लीक, मिलेंगे Galaxy S25+ को टक्कर देने वाले प्रीमियम फीचर्स!
    Nothing Phone (3) का प्राइस लॉन्च से पहले लीक हो गया है। इसकी कीमत £800 के करीब होगी। यानी फोन की भारतीय कीमत 90,500 रुपये के करीब हो सकती है। Nothing Phone (3) कंपनी का अबतक का सबसे धांसू स्मार्टफोन होगा। यह Galaxy S25 Plus जैसे प्रतिद्वंदियों को टक्कर देने वाला होगा फोन में टाइटेनियम फ्रेम और एडवांस्ड ग्लास मिल सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite जैसे चिपसेट से लैस हो सकता है।
  • Galaxy S25 Edge का प्रोमो मैटिरियल लीक, 200MP कैमरा समेत मेन स्पेसिफिकेशंस कंफर्म! जानें सबकुछ
    Samsung Galaxy S25 Edge का लॉन्च 13 मई के लिए निर्धारित है जिसमें अब कुछ ही समय शेष रह गया है। लॉन्च से पहले फोन का प्रोमो मैटिरियल लीक हो गया है। लीक में पता चलता है कि फोन बेहद पतला है और केवल 5.8mm साइज में है। इसमें फ्लैट फ्रेम है, और बेजल्स बहुत ही पतले हैं। फोन में सेंटर में पंचहोल कटआउट मिलता है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y300 GT लॉन्च हुआ 12GB रैम, 7620mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
    Vivo ने अपनी Y सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo Y300 GT लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन कई आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आता है। Vivo Y300 GT में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8 सीरीज का चिपसेट है। डिवाइस में 7620mAh की बैटरी है जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कीमत 1899 युआन (लगभग 22,500 रुपये) से शुरू है।
  • Samsung galaxy M35 5G खरीदें Rs 10,500 तक सस्ता! Amazon सेल में धांसू ऑफर!
    Amazon सेल में Samsung के फोन भारी छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं। ऐसा ही एक फोन है Samsung galaxy M35 5G जो इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन में आपको 6.6 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है जो 6000mAh की है। फोन को 10,500 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है।  
  • Samsung का यह फोन 4 बार फोल्ड होगा! डिटेल हुए लीक
    Samsung जल्द ही मार्केट में एक बड़ा धमाका कर सकती है। कंपनी कथित तौर पर चार बार फोल्ड होने वाले एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है। अभी तक मार्केट में ऐसा कोई भी डिवाइस नहीं मौजूद है जो चार बार फोल्ड हो सकता हो। Samsung इस मामले में सबसे पहली कंपनी बन सकती है। फोन क्वाड-फोल्डेबल होगा और इसमें तीन हिंज होंगे, जबकि 4 पैनल इस्तेमाल होंगे।
  • JioHotstar Subscription Plans: मात्र Rs 149 रुपये से JioHotstar के प्लान शुरू, मिलेगा भरपूर मनोरंजन
    JioHotstar के रूप में JioCinema और Disney+ Hotstar एकसाथ आ गए हैं। यह OTT इंडस्ट्री में सबसे बड़ा विलय बताया जा रहा है। JioHotstar एक लेटेस्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म है जो वेब सीरीज और मूवीज की बड़ी रेंज लेकर आता है। यानी कि इसमें अब दोनों ही प्लेटफॉर्म का कंटेंट समाहित हो गया है। यूजर्स जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं। सबसे निचला मासिक प्लान 149 रुपये से शुरू है।
  • 200MP कैमरा के साथ लॉन्‍च होगा सैमसंग का स्लिम स्‍मार्टफोन Galaxy S25 Edge
    सैमसंग गैलेक्‍सी एस25 ऐज को बीते दिनों कंपनी ने एक मेगा इवेंट में दिखाया था। यह सैमसंग के सबसे थिन फ्लैगशिप फोन्‍स में शामिल होगा। फोन की लॉन्‍च डेट अभी सामने नहीं आई है, पर एक ताजा लीक में इसके डिस्‍प्‍ले और कैमरा सिस्‍टम के बारे में पता चला है। टिप्‍सटर पांडाफ्लैश (PandaFlash) ने सोशल म‍ीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर यह जानकारी दी है।
  • Nothing Phone (3) का दिखा टीजर, स्पेशल एडिशन के साथ होगा लॉन्च!
    Nothing Phone (3) को कंपनी ने टीज कर दिया है। फोन की लॉन्च डेट का खुलासा यहां नहीं किया गया है। लेकिन टीजर संकेत देता है कि इसका एक खास एडिशन यहां लॉन्च किया जा सकता है। फोन में Pokemon कलर देखने को मिल सकते हैं।यह फोन Snapdragon 7s Gen 3 SoC से लैस हो सकता है। यह 2025 के मध्य तक लॉन्च हो सकता है।

Mobile News In Hindi - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »