JioHotstar Subscription Plans: मात्र Rs 149 रुपये से JioHotstar के प्लान शुरू, मिलेगा भरपूर मनोरंजन

JioHotstar के रूप में JioCinema और Disney+ Hotstar एकसाथ आ गए हैं।

JioHotstar Subscription Plans: मात्र Rs 149 रुपये से JioHotstar के प्लान शुरू, मिलेगा भरपूर मनोरंजन

JioHotstar के रूप में JioCinema और Disney+ Hotstar एकसाथ आ गए हैं।

ख़ास बातें
  • JioHotstar के रूप में JioCinema और Disney+ Hotstar एकसाथ आ गए हैं।
  • JioHotstar वर्तमान में तीन तरह के सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर कर रहा है।
  • JioHostar Mobile प्लान को तीन महीने के लिए 149 रुपये में खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
JioHotstar के रूप में JioCinema और Disney+ Hotstar एकसाथ आ गए हैं। यह OTT इंडस्ट्री में सबसे बड़ा विलय बताया जा रहा है। JioHotstar एक लेटेस्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म है जो वेब सीरीज और मूवीज की बड़ी रेंज लेकर आता है। यानी कि इसमें अब दोनों ही प्लेटफॉर्म का कंटेंट समाहित हो गया है। कंपनी का कहना है कि अब इसके प्लान भी अलग होंगे। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सब्सक्रिप्शन प्लान चुन सकते हैं। अगर आपको JioHotstar के सब्सक्रिप्शन प्लान्स के डिटेल अभी तक नहीं पता चले हैं तो हम आपका काम यहां आसान कर देते हैं। नीचे JioHotstar के सभी सब्सक्रिप्शन प्लान की विस्तारित जानकारी दी जा रही है। 

JioHotstar वर्तमान में तीन तरह के सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर कर रहा है। ये प्लान कुछ इस प्रकार हैं- 

JioHotstar Mobile Plan 
JioHostar Mobile प्लान को तीन महीने के लिए 149 रुपये में खरीदा जा सकता है। यूजर 499 रुपये देकर इसका वार्षिक सब्सक्रिप्शन भी ले सकता है। यह कंपनी का एड-सपोर्ट प्लान है जिसमें विज्ञापन भी दिखाई देंगे। इसमें यूजर 720p क्वालिटी में कंटेंट देख सकता है। 

JioHotstar Super Plan 
JioHotstar Super प्लान तीन महीने के लिए 299 रुपये में आता है। वार्षिक प्लान के लिए यूजर को 899 रुपये चुकाने होंगे। यह प्लान भी विज्ञापन शामिल किए हुए है। लेकिन इस प्लान में यूजर एक ही समय में 2 डिवाइसेज पर कंटेंट देख सकता है। इस प्लान के साथ यूजर Full HD 1080p क्वालिटी में कंटेंट देख सकता है। 

JioHotstar Premium Plan 
JioHotstar Premium प्लान कंपनी का तीसरा और आखिरी प्लान है। यह टॉप एंड प्लान है जो मासिक और वार्षिक रूप से लिया जा सकता है। यह प्रति महीना 299 रुपये के शुल्क के साथ लिया जा सकता है। वार्षिक सब्सक्रिप्शन के लिए 1499 रुपये चुकाने होंगे। इसमें यूजर एकसाथ 4 डिवाइसेज पर कंटेंट देख सकता है। इस प्लान में विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे। हालांकि Live कंटेंट में विज्ञापन दिखाए जाएंगे। इस प्लान के तहत यूजर 4K 2160p क्वालिटी में कंटेंट को देख सकता है। यह Dolby Vision को भी सपोर्ट करता है।  

JioHotstar सब्सक्रिप्शन के फायदे
JioHotstar प्लान्स के साथ यूजर अनलिमिटिड लाइव स्पोर्ट्स कंटेंट देख सकता है। यूजर लेटेस्ट इंडियन मूवी, सीरीज और हॉस्टार स्पेशल्स भी देख सकता है। इसके अलावा Star के सीरियल भी यहां देखे जा सकते हैं। Disney+ के ओरिजनल कंटेंट को भी यहां देखा जा सकता है। यूजर इंटरनेशनल स्टूडियो जैसे HBO, Pixar, Star Wars, Peacock, Paramount+, National Geographic आदि का एक्सेस भी मिल जाता है। 

JioHotstar फ्री में कैसे देखें?
JioStar ने एक फ्री-टायर मॉडल भी लॉन्च किया है। यह एड-सपोर्टेड होगा। हालांकि अभी तक इसके बारे में कंपनी की ओर से बहुत अधिक जानकारी नहीं दी गई है कि इस पर कैसा कंटेंट उपलब्ध होगा। जल्द ही इसके डिटेल्स रिलीज किए जा सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »