Samsung का यह फोन 4 बार फोल्ड होगा! डिटेल हुए लीक

पेटेंट में एक ऐसा डिवाइस दिखाया गया है जिसमें 4 हॉरिजॉन्टल पैनल होंगे।

Samsung का यह फोन 4 बार फोल्ड होगा! डिटेल हुए लीक

Samsung जल्द ही 4 बार फोल्ड होने वाला फोन मार्केट में पेश कर सकती है।

ख़ास बातें
  • पेटेंट में एक ऐसा डिवाइस दिखाया गया है जिसमें 4 हॉरिजॉन्टल पैनल होंगे।
  • ये सभी एक सिंगल फोल्डेबल स्क्रीन के तहत जुड़े रहेंगे।
  • सैमसंग ने फोल्डेबल फोन का अपना सफर 6 साल पहले शुरू किया था।
विज्ञापन
Samsung जल्द ही मार्केट में एक बड़ा धमाका कर सकती है। इनोवेशन के लिए जानी जाने वाली कंपनी कथित तौर पर चार बार फोल्ड होने वाले एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है। अभी तक मार्केट में ऐसा कोई भी डिवाइस नहीं मौजूद है जो चार बार फोल्ड हो सकता हो। Samsung इस मामले में सबसे पहली कंपनी बन सकती है। फोन क्वाड-फोल्डेबल होगा और इसमें तीन हिंज होंगे, जबकि 4 पैनल इस्तेमाल होंगे। फोल्डेबल टेक्नोलॉजी में कंपनी नया बेंचमार्क सेट करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में और क्या जानकारी सामने आई है। 

Samsung जल्द ही 4 बार फोल्ड होने वाला फोन मार्केट में पेश कर सकती है। कंपनी का यह फोन क्वाडफोल्डेबल होगा। पेटेंट स्कोप के मुताबिक, कंपनी ने नया पेटेंट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इनक्लूडिंग बेंडेबल डिस्प्ले (Electronic Device Including Bendable Display) के नाम से करवाया है। Sammobile का कहना है कि पेटेंट में एक ऐसा डिवाइस दिखाया गया है जिसमें 4 हॉरिजॉन्टल पैनल होंगे, जो 3 हिंज से जुड़े होंगे। ये सभी एक सिंगल फोल्डेबल स्क्रीन के तहत जुड़े रहेंगे। 

कहा गया है कि यह कंपनी का अबतक का सबसे बोल्ड कॉन्सेप्ट होगा। हालांकि अभी यह सिर्फ एक रफ ड्राफ्ट कहा जा रहा है और कंपनी का रणनीतिक पेटेंट कहा जा सकता है। लेकिन मार्केट डिमांड के हिसाब से सैमसंग इसे पेश भी कर सकती है। इसी के साथ एक ट्राईफोल्ड फोन के डिटेल्स भी यहां से सामने आ रहे हैं। इसमें दो हिंज हैं और तीन पैनल हैं। इसमें यूएसबी-सी पोर्ट है और ट्रिपल कैमरा सेटअप बताया गया है। 

सैमसंग ने फोल्डेबल फोन का अपना सफर 6 साल पहले शुरू किया था। कंपनी का लेटेस्ट क्वाडफोल्डेबल पेटेंट इसके प्रतिद्वंदी Apple को कहीं बहुत पीछे छोड़ने का एक संकेत है, क्योंकि एपल ने अभी तक फोल्डेबल मार्केट में एंट्री भी नहीं ली है। इसी बीच अफवाह है कि सैमसंग का ट्रिपलफोल्ड फोल्डेबल फोन इसी साल लॉन्च हो सकता है। देखना होगा कि कंपनी ट्रिपलफोल्ड डिवाइस में कितना बेहतर परफॉर्म कर पाती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »