Mi Notebook के भारतीय वेरिएंट से संबंधित बहुत ही कम जानकारी है, जो फिलहाल सामने आई है। इस टीज़र से लैपटॉप के डिस्प्ले और डिज़ाइन आदि के बारे में ही मालूम चला है, हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।
Mi Notebook भारत में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। अपने ट्वीट में जैन ने खुलासा किया कि भारत में लॉन्च के साथ यह प्रोडक्ट के लिए ग्लोबल एंट्री भी होगी। जैसा कि हमने पहले बताया, मी नोटबुक मॉडल को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
कुछ महीने पहले RedmiBook ब्रांड के ट्रेडमार्क को भारत में शाओमी द्वारा रजिस्टर कराया गया था। इसके बाद से ही भारत में रेडमीबुक लैपटॉप को लाए जाने की संभावनाओं को बल मिला था।
मनु कुमार जैन के ट्वीट में भारतीय मार्केट के लिए नए रेडमी डिवाइस लाने का टीज़र ज़ारी किया है। ट्वीट में इस्तेमाल किए गए वीडियो से हमें डिवाइस की झलक मिलती है। लेकिन यह कहीं से भी स्मार्टफोन नहीं लगता।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी हमारे और आपकी तरह स्मार्टफोन से जुड़ी समस्या का सामना करते हैं। ट्विटर पर उन्होंने अपने सैमसंग गैलेक्सी एस9 के काम नहीं करने पर नाराज़गी जाहिर कर दी।
Xiaomi ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने अब तक भारत में ढाई करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं। शुक्रवार को शाओमी ने ट्विटर के ज़रिए ऐलान किया कि अब तक कंपनी ने भारतीय मार्केट में 25 मिलियन (2.5 करोड़) से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं।
अभी तक भारत में शाओमी के प्रमुख रहे मनु कुमार जैन अब कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट बन गए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को इस ख़बर की पुष्टि की। शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने पिछले महीने कंपनी छोड़ने के फैसले का ऐलान किया था। इसके बाद शाओमी ने मनु कुमार जैन को कंपनी का नया वाइस प्रेसिडेंट बनाने का निर्णय आज लिया।
किफायती दाम में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन वाले फोन पेश करने की शाओमी की रणनीति को भारतीय ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया है। अब कंपनी ने एक और कीर्तिमान हासिल करने की जानकारी दी है। उसने मात्र 18 दिनों में 10 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं।