Mi 10 और Mi 10 Pro जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च, Xiaomi ने दिया इशारा

Xiaomi ने Xiaomi Mi 5 के बाद मी सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन को भारत में लॉन्च नहीं किया है। लेकिन इस साल स्थिति बदल सकती है।

Mi 10 और Mi 10 Pro जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च, Xiaomi ने दिया इशारा
ख़ास बातें
  • 108 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आते हैं Mi 10 और Mi 10 Pro
  • Mi 10 और Mi 10 Pro एंड्रॉयड 10 पर चलते हैं
  • शाओमी के दोनों फोन 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से हैं लैस
विज्ञापन
Xiaomi Mi 10 और Xiaomi Mi 10 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ ही शाओमी के भारतीय प्रशंसकों के मन में सवाल उठने लगा है कि Mi 10 सीरीज़ के फोन भारत में आएंगे या नहीं। क्योंकि Xiaomi ने Xiaomi Mi 5 के बाद मी सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन को यहां नहीं लॉन्च किया है। लेकिन इस साल स्थिति बदल सकती है। Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने टीज़र ज़ारी कर इशारा दिया है कि मी 10-सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया जाएगा। मनु कुमार जैन ने बताया है कि कंपनी मी 10 सीरीज़ के फोन चीन से आयात किए जाएंगे।

मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके कहा है कि कंपनी अपने प्रशंसकों को मी 10-सीरीज़ की तकनीक का एक्सेस देने के लिए कार्यरत है। Xiaomi के इस अधिकारी ने यह भी बताया है कि इस सीरीज़ के फोन को भारत में बेचने के लिए कंपनी को पूरी तरह से आयात पर निर्भर होना होगा। क्योंकि भारत में शाओमी के पास फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनाने वाली तकनीक नहीं मौज़ूद है। अगर ये फोन आयात होते हैं तो Mi 10 और Mi 10 Pro की कीमत चीन में तुलना में ज़्यादा होगी।

शाओमी ने हाल ही गैजेट्स 360 को बताया था कि वह भारत में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन को मी ब्रांड के तहत लाएगी। गौर करने वाली बात है कि Xiaomi ने 2019 में ही वादा किया था कि वह भारत 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला हैंडसेट लॉन्च करेगी। इसके बाद 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला Mi Note 10 ऊर्फ Mi CC9 Pro लॉन्च हुआ। जिसे भारत नहीं लाया गया। ऐसे में Mi 10 के साथ इस फीचर को भारतीय मार्केट का हिस्सा बनाए जाने की संभावना ज़्यादा है।
 

Xiaomi Mi 10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है। यह डिस्प्ले कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आता है और इसमें 1,120 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। Mi 10 का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो अधिकतम 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।

Mi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 7-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 123-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू और f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरा 2-मेगापिक्सेल रिजॉल्यूशन वाले f/2.4 लेंस हैं। यूज़र्स इस कैमरा सेटअप से 7,680 x 4,320 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Mi 10 में 4,780 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Xiaomi Mi 10 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 प्रो भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ एमोलेड पैनल के साथ आता है। डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसमें 1,200 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस का सपोर्ट शामिल है। Mi 10 Pro का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो, डीसी डिमिंग, डीसीआई-पी3 कलर गामुट सपोर्ट के साथ था है। मी 10 प्रो में भी ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो अधिकतम 12 जीबी LPDDR5 रैम और 512 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।

Mi 10 में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 8-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें 20-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 117-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू और f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरा f/2.0 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सेल लेंस और f/2.0 अपर्चर, 10x ऑप्टिकल ज़ूम, ओआईएस के साथ आने वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। इस फोन में भी 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Mi 10 Pro में 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 50W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मी 10 और मी 10 प्रो में डुअल-मोड 5जी और वाई-फाई 6 स्टैंडर्ड सपोर्ट भी दिया गया है। मी 10 प्रो की डाइमेंशन 162.6x74.8x8.96 एमएम है और इसका वज़न 208 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • कमियां
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4780 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Manu Kumar Jain, Mi 10, Mi 10 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  9. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  10. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »