Mi Notebook लैपटॉप होगा भारत में 11 जून को लॉन्च, Xiaomi ने दी जानकारी

इस लैपटॉप के साथ भले ही शाओमी भारत में पहली बार लैपटॉप सेगमेंट में कदम रख रही हो, लेकिन कंपनी ने मी और रेडमी ब्रांड के तहत चीन में कई लैपटॉप लॉन्च किए हैं।

Mi Notebook लैपटॉप होगा भारत में 11 जून को लॉन्च, Xiaomi ने दी जानकारी

Mi Notebook बेहद ही पतले बेज़ल से लैस होगा

ख़ास बातें
  • Mi Notebook के लैपटॉप सेगमेंट में एंट्री करेगी शाओमी इंडिया
  • HP, Apple, Dell, और Lenovo से होगी भिड़ंत
  • ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च होगा शाओमी का लैपटॉप
विज्ञापन
Mi Notebook भारत में 11 जून को लॉन्च होने के लिए तैयार है। Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने आज सोमवार को इसकी पुष्टि कर दी। शाओमी के इस वरिष्ठ अधिकारी का दावा है कि यह लैपटॉप भारत के लिए एक्सल्यूसिव होगा और इसे भारतीय ग्राहक को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है। Xiaomi अपने नए मी नोटबुक के ज़रिए भारत में लैपटॉप सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। अपनी आक्रामक कीमत रणनीति के बूते नया मी नोटबुक मॉडल मार्केट में मौज़ूद पुरानी कंपनियों के प्रोडक्ट को कड़ी टक्कर दे सकता है। इस लैपटॉप लॉन्च के साथ कंपनी का सामना HP, Apple, Dell और Lenovo जैसे लैपटॉप ब्रांड से होगा।
 

Mi Notebook launch date

मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि Mi Notebook भारत में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। अपने ट्वीट में जैन ने खुलासा किया कि भारत में लॉन्च के साथ यह प्रोडक्ट के लिए ग्लोबल एंट्री भी होगी। जैसा कि हमने पहले बताया, मी नोटबुक मॉडल को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

टीज़र पोस्टर से लॉन्च तारीख के अलावा ज्यादा कुछ जानकारी हासिल नहीं होती, लेकिन इस पोस्टर में दिखा है कि यह लैपटॉप स्लिम बेजल्स के साथ आएगा। मी नोटबुक के स्पेसिफिकेशन की जानकारी पर फिलहाल सस्पेंस है, लेकिन आने वाले दिनों में कंपनी इस लैपटॉप से संबंधित जानकारी टीज़र के जरिए सामने ला सकती है। लॉन्च इवेंट 11 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसका लाइवस्ट्रीम आप शाओमी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और Mi.com पर देख सकते हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के इस समय में फिलहाल सभी प्रोडक्ट्स आनलाइन माध्यम से ही लॉन्च किए जा रहे हैं।

आपको बता दें, इस लैपटॉप के साथ भले ही शाओमी भारत में पहली बार लैपटॉप सेगमेंट में कदम रख रही हो, लेकिन कंपनी ने मी और रेडमी ब्रांड के तहत चीन में कई लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इसमें Mi Gaming Laptop, Mi Notebook Air, और Mi Notebook Pro 15 तक शामिल हैं। हालांकि, कोई भी लैपटॉप भारत में पेश नहीं किया गया। अब मनु कुमार जैन ने पुष्टि कर दी है कि मी नोटबुक मॉडल को एक्सल्यूसिवली भारत में पेश किया जाएगा।

पहले खबर थी कि शाओमी RedmiBook सीरीज़ को भी भारत में लॉन्च करेगी, लेकिन जैन के ट्वीट में केवल मी नोटबुक मॉडल लॉन्च की ही जानकारी दी गई है। याद दिला दे, शाओमी ने चीन में अपने रेडमीबुक लाइनअप में RedmiBook 13, RedmiBook 14, और RedmiBook 16  जैसे मॉडल लॉन्च किए हैं।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज15.60-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1080 पिक्सल
प्रोसेसरइंटेल कोर
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10 Home
एसएसडी512GB
ग्राफ़िक्सएनवीआईडीआईए
वज़न2.60 किलो
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज12.50-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1080x1920 पिक्सल
प्रोसेसरकोर एम3
रैम4 जीबी
ओएसWindows 10 Home
एसएसडी128GB
वज़न1.07 किलो
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज15.60-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1080 पिक्सल
प्रोसेसरकोर आई5
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10 Home
एसएसडी512GB
ग्राफ़िक्सएनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स250
वज़न2.00 किलो
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज13.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1080 पिक्सल
Touchscreenनहीं
प्रोसेसरRyzen 5
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10 Home
हार्ड डिस्कनहीं
एसएसडी512GB
वज़न1.23 किलो
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज14.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1080 पिक्सल
Touchscreenनहीं
प्रोसेसरRyzen 5
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10 Home
हार्ड डिस्कनहीं
एसएसडी512GB
वज़न1.20 किलो
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज16.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1080 पिक्सल
Touchscreenनहीं
प्रोसेसरRyzen 5
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10 Home
हार्ड डिस्कनहीं
एसएसडी512GB
वज़न1.80 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »