• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • OnePlus के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन हुए अपने Samsung Galaxy S9 से परेशान, Xiaomi बोली फोन बदलें

OnePlus के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन हुए अपने Samsung Galaxy S9 से परेशान, Xiaomi बोली- फोन बदलें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी हमारे और आपकी तरह स्मार्टफोन से जुड़ी समस्या का सामना करते हैं। ट्विटर पर उन्होंने अपने सैमसंग गैलेक्सी एस9 के काम नहीं करने पर नाराज़गी जाहिर कर दी।

OnePlus के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन हुए अपने Samsung Galaxy S9 से परेशान, Xiaomi बोली- फोन बदलें

OnePlus के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन हुए अपने Samsung Galaxy S9 से परेशान, Xiaomi बोली- फोन बदलें

ख़ास बातें
  • अमिताभ बच्चन हुए सैमसंग गैलेक्सी एस9 से परेशान
  • मनु कुमार जैन ने बिग बी को दी फोन बदलने की सलाह
  • बिग बी के ट्वीट पर हरकत में आई सैमसंग ने दूर की समस्या
विज्ञापन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी हमारे और आपकी तरह स्मार्टफोन से जुड़ी समस्या का सामना करते हैं। वैसे तो अमिताभ बच्चन OnePlus के ब्रांड एंबेसडर हैं, लेकिन वो इस्तेमाल Samsung Galaxy S9 करते हैं। लेकिन गुरुवार को ट्विटर पर अमिताभ बच्चन ने अपने सैमसंग गैलेक्सी एस9 के काम नहीं करने पर नाराज़गी जाहिर कर दी। साथ ही ट्विटर पर अन्य यूज़र्स से मदद भी मांगी। लेकिन वाकया उस वक्त मज़ेदार हो गया, जब शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने उन्हें फोन बदलने की सलाह दे डाली।

दरअसल, बिग बी ने ट्वीट करके बताया कि उनके Samsung Galaxy S9 के डिस्प्ले पर Samsung लोगो नजर आ रहा है जो बार-बार ब्लिंक हो रहा है। इस वजह से वह अपने फोन पर कुछ भी नहीं कर पा रहे थे। बॉलीवुड का शहंशाह परेशानी में था तो उनके प्रशंसकों कैसे मदद नहीं करते।

ट्वीट करने के बाद ही फॉलअर्स ने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। इन सभी प्रतिकियाओं के बीच एक ट्वीट ऐसा भी आया जो गौर करने वाला था।चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसि़डेंट मनु कुमार जैन ने बिग बी द्वारा किए ट्वीट पर उन्हें स्मार्टफोन बदलने की सलाह दी।

मनु कुमार जैन ने जवाब में ट्वीट किया, 'डियर अमित जी स्मार्टफोन को बदलने का समय आ गया है'। उन्होंने आगे लिखा, 'आप भारत के पसंदीदा ब्रांड को ट्राई कर सकते हैं। यदि आपकी अनुमति हो तो हम आपको फ्लैगशिप स्मार्टफोन भेज सकते हैं। '

अमिताभ बच्चन ने शाओमी के इस खुले ऑफर पर तो कुछ नहीं कहा। लेकिन बाद में ट्वीट करके यह जानकारी ज़रूर दे दी कि सैमसंग ने उनके फोन की कमी दूर कर दी है। लेकिन इस पूरे वाकये से ये तो साफ हो गया कि ज़रूरी नहीं है कि ब्रांड एंबेसडर अपने द्वारा ही प्रमोट किए जा रहे ब्रांड के प्रोडक्ट को इस्तेमाल में लाते हैं।

अब बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को ही ले लीजिए। हाल ही में वह ट्विटर के ज़रिए Google Pixel 2 XL की तस्वीरें प्रमोट कर रही थीं। लेकिन इसको लेकर विवाद हो गया, जब यह पता चला कि उन तस्वीरों को आईफोन इस्तेमाल करके ट्वीट किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »