• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi ब्रांड का नया प्रोडक्ट जल्द लॉन्च होगा भारत में, पावर बैंक या ब्लूटूथ स्पीकर्स होने की संभावना

Redmi ब्रांड का नया प्रोडक्ट जल्द लॉन्च होगा भारत में, पावर बैंक या ब्लूटूथ स्पीकर्स होने की संभावना

मनु कुमार जैन के ट्वीट में भारतीय मार्केट के लिए नए रेडमी डिवाइस लाने का टीज़र ज़ारी किया है। ट्वीट में इस्तेमाल किए गए वीडियो से हमें डिवाइस की झलक मिलती है। लेकिन यह कहीं से भी स्मार्टफोन नहीं लगता।

Redmi ब्रांड का नया प्रोडक्ट जल्द लॉन्च होगा भारत में, पावर बैंक या ब्लूटूथ स्पीकर्स होने की संभावना
ख़ास बातें
  • Xiaomi भारत में RedmiBook सीरीज़ लाने की तैयारी कर रही है
  • Redmi India की ब्रांडिंग में अभी तक सिर्फ स्मार्टफोन हुए हैं लॉन्च
  • रेडमी ब्रांड के पावर बैंक और स्पीकर्स चीन में पहले ही हो चुके हैं लॉन्च
विज्ञापन
Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने रेडमी के डिवाइस का एक और टीज़र ज़ारी किया है। इस बार वीडियो टीज़र से प्रतीत होता है कि यह स्मार्टफोन नहीं है। टीज़र से हमें डिवाइस की झलक मिलती है। लेकिन नए टीज़र ने असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। क्योंकि कैप्शन ज़्यादा पावर और ‘suave design' की बात की गई है। ये सारी जानकारियां हमें Xiaomi द्वारा रेडमी सीरीज़ का नया पावर बैंक लाने की ओर इशारा देती हैं। संभव है कि कंपनी ब्लूटूथ स्पीकर या रेडमीबुक लैपटॉप जैसे प्रोडक्ट की ओर इशारा दे रही हो। याद रहे कि RedmiBook को जल्द ही भारत लाए जाने की जानकारी मिली थी।

मनु कुमार जैन के ट्वीट में भारतीय मार्केट के लिए नए रेडमी डिवाइस लाने का टीज़र ज़ारी किया है। टीज़र के कैप्शन से इशारा मिलता है कि यह प्रोडक्ट ‘smooth, suave, powerful' होगा। उन्होंने आगे टैगलाइन का इस्तेमाल किया है, ‘power has a new look'। ट्वीट में इस्तेमाल किए गए वीडियो से हमें डिवाइस की झलक मिलती है। लेकिन यह कहीं से भी स्मार्टफोन नहीं लगता। प्रतीत होता है कि यह डिवाइस पावरबैंक या ब्लूटूथ स्पीकर है। अगर हमारा अनुमान सही है तो यह Redmi India की ब्रांडिंग में भारतीय मार्केट में पहला ऐसा प्रोडक्ट होगा।

कंपनी ने चीनी मार्केट में रेडमी ब्रांड के तहत कुछ पावर बैंक और ब्लूटूथ स्पीकर्स पहले ही लॉन्च किए हैं। हम इनमें से किसी प्रोडक्ट को भारत लाए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। हो सकता है कि कंपनी ने भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कोई नया ही प्रोडक्ट बनाया हो। कंपनी पहले भी ऐसा कर चुकी है।

हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Xiaomi भारत में RedmiBook सीरीज़ लाने की तैयारी कर रही है। रेडमीबुक के ट्रेडमार्क को भारत में हाल ही में रजिस्टर कराया गया था जिससे शाओमी के लैपटॉप मार्केट में एंट्री की ओर इशारा मिला था। संभव है कि मनु कुमार जैन रेडमीबुक सीरीज़ को भारत में लाने का इशारा दे रहे हों।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »