Xiaomi ने भारत में तीन साल में बेचे 2.5 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन

Xiaomi ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने अब तक भारत में ढाई करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं। शुक्रवार को शाओमी ने ट्विटर के ज़रिए ऐलान किया कि अब तक कंपनी ने भारतीय मार्केट में 25 मिलियन (2.5 करोड़) से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं।

Xiaomi ने भारत में तीन साल में बेचे 2.5 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है
  • कंपनी ने अपना पहला प्रोडक्ट करीब 3 साल पहले जुलाई 2014 में लॉन्च किया था
  • शाओमी ने दावा किया है कि उसने सबसे तेजी से यह कारनामा किया है
विज्ञापन
Xiaomi ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने अब तक भारत में ढाई करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं। शुक्रवार को शाओमी ने ट्विटर के ज़रिए ऐलान किया कि अब तक कंपनी ने भारतीय मार्केट में 25 मिलियन (2.5 करोड़) से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं। याद रहे कि कंपनी ने अपना पहला प्रोडक्ट करीब 3 साल पहले जुलाई 2014 में लॉन्च किया था। इसके अलावा शाओमी ने दावा किया है कि उसने सबसे तेजी से यह कारनामा किया है। इन आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि पिछले तीन साल में कंपनी हर दिन औसतन 22,000 फोन बेचने में सफल रही है।

जैसा कि हमने आपको बताया है कि शाओमी इंडिया ने इस जानकारी को ट्विटर के ज़रिए सार्वजनिक किया। यहां पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है जो भारत के कुछ ऐतिहासिक धरहरों की हैं। शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने भी इन जानकारियों को साझा किया।

चीनी कंपनी शाओमी ने भारतीय मार्केट में शाओमी मी 3 के ज़रिए कदम रखा था। इसे 2014 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से कंपनी किफायती रेंज जबरदस्त सफलता हासिल करती रही है। शाओमी ने पिछले महीने ही ऐलान किया था कि शाओमी रेडमी नोट 4 (रिव्यू) अब तक सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। कंपनी ने मात्र महीने में 50 लाख से ज़्यादा रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन बेचे हैं।

भारतीय मार्केट में कदम रखने के बाद से शाओमी की नज़र बजट सेगमेंट पर रही है। भारत में Xiaomi Redmi 4A की भी जबरदस्त मांग रही है। पहली सेल में मात्र 4 मिनट में ढाई लाख से ज़्यादा फोन बिके थे। शुरुआत में कंपनी ने सिर्फ ऑनलाइन सेल पर ध्यान दिया था। लेकिन धीरे-धीरे अब ऑफलाइन मार्केट में भी अपने पैर पसार रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »