RedmiBook और Mi ब्रांड के लैपटॉप जल्द होंगे भारत में लॉन्चः रिपोर्ट

सभी मोबाइल फोन और कंप्यूटर के दुकानों पर ताला लगा है। ई-कॉमर्स कंपनियां काम तो कर रही हैं, लेकिन उन्हें लैपटॉप या मोबाइल फोन जैसे प्रोडक्ट बेचने की इजाज़त नहीं है।

RedmiBook और Mi ब्रांड के लैपटॉप जल्द होंगे भारत में लॉन्चः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • Xiaomi के लैपटॉप चीनी मार्केट में पहले से उपलब्ध
  • शाओमी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है
  • RedmiBook ब्रांड का ट्रेडमार्क पहले ही हो चुका है रजिस्टर
विज्ञापन
RedmiBook और Mi ब्रांड के लैपटॉप जल्द ही भारतीय मार्केट में उतारे जा सकते हैं। ऐसा दावा एक टिप्सटर का है। गौर करने वाली बात है कि रेडमीबुक और मी ब्रांड के लैपटॉप को भारत में लाए जाने की मांग लंबे समय से रही है। Xiaomi ने इस साल ही रेडमीबुक के लिए ट्रेडमार्क भी रजिस्टर कराया था। फरवरी महीने में RedmiBook 13 नोटबुक को लॉन्च किए जाने की खबरें आ रही थीं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब नई जानकारी ने एक बार फिर उम्मीदें जगा दी हैं। लेकिन कंपनी की ओर से रेडमीबुक या मी लैपटॉप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल के मुताबिक, शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने रिटेलर्स को बताया है कि भारत में जल्द ही रेडमीबुक और मी ब्रांड के लैपटॉप लॉन्च किए जाएंगे।

ट्वीट के मुताबिक, मनु कुमार जैन ने यह साफ नहीं किया कि लॉन्च कब तक होगा। संभव है कि Xiaomi अपने इस पोर्टफोलियो को लॉकडाउन खत्म होने के बाद पेश करे। क्योंकि लॉकडाउन के कारण सबकुछ ठप है।

सभी मोबाइल फोन और कंप्यूटर के दुकानों पर ताला लगा है। ई-कॉमर्स कंपनियां काम तो कर रही हैं, लेकिन उन्हें लैपटॉप या मोबाइल फोन जैसे प्रोडक्ट बेचने की इजाज़त नहीं है। अभी भारत में 3 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। यह कब तक हटेगा, यह भी साफ नहीं है। अगर कंपनी लॉकडाउन हटाने से पहले रेडमीबुक को लॉन्च भी कर दे तो उसे उन्हें बेचने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इससे पहले RedmiBook ब्रांड के ट्रेडमार्क को भारत में शाओमी द्वारा रजिस्टर कराया गया था। इसके बाद से ही भारत में रेडमीबुक लैपटॉप को लाए जाने की संभावनाओं को बल मिला था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , RedmiBook, Xiaomi, Manu Kumar Jain, Mi Notebook
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »