Mahindra Ev Suv

Mahindra Ev Suv - ख़बरें

  • Mahindra ने लॉन्च की XUV 3XO EV इलेक्ट्रिक SUV, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में वास्तविक परिस्थितियों में रेंज लगभग 285 किलोमीटर की है। XUV 3XO EV का शुरुआती प्राइस 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हाल ही में कंपनी ने XUV 7XO को लॉन्च किया था। इसके साथ कंपनी की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक SUV के सेगमेंट में अपना दबदबा बढ़ाने की तैयारी है।
  • Mahindra ने लॉन्च की XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सीट का प्रीमियम एक्सपीरिएंस मिलेगा। इसके लिए Boss मोड, रिक्लाइन और स्लाइडिंग एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड सेकेंड रो सीट्स और अलग सनशेड दिए गए हैं। इसके साथ वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा मिलती है। XEV 9S में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम दिया गया है।
  • Mahindra ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए लॉन्च किया अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क
    कंपनी के Charge_IN नेटवर्क में 180 Kw डुअल गन चार्जर्स का इस्तेमाल किया जाएगा जिनसे EVs के लिए फास्ट, अधिक सुविधा वाली और विश्वसनीय चार्जिंग उपलब्ध होगी। इन चार्जिंग स्टेशंस के साथ रेस्टोरेंट भी मौजूद होंगे। कंपनी की XEV 9e, BE6 इलेक्ट्रिक SUVs पर 1.55 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है।
  • Mahindra की इलेक्ट्रिक SUVs XEV 9e और BE6 पर 1.55 लाख रुपये तक डिस्काउंट 
    महिंद्रा की XEV 9e and BE 6 के लिए बैटरी के दो विकल्प - 59 kWh और 79 kWh के हैं। XEV 9e के 59 kWh वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 542 किलोमीटर और 79 kWh की लगभग 650 किलोमीटर की है। BE 6 के दोनों बैटरी वेरिएंट्स की रेंज क्रमशः 530 किलोमीटर और लगभग 680 किलोमीटर की है। XEV 9e और BE 6 को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार रेटिंग मिली है।
  • Skoda ला रही है 425 Km रेंज वाली 'बजट' इलेक्ट्रिक SUV Epiq, Tata और Mahindra की EV को देगी टक्कर!
    Skoda Auto ने IAA Mobility 2025 में Epiq शो कार का अनावरण किया, जो कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV की झलक देती है। 4.1 मीटर लंबी यह सिटी क्रॉसओवर EV पांच सीटों और 475 लीटर बूट स्पेस के साथ आती है। Skoda के मुताबिक, यह EV एक बार चार्ज करने पर 425 किलोमीटर तक की रेंज देगी। Epiq ब्रांड का पहला मॉडल है जो पूरी तरह से नई “Modern Solid” डिजाइन लैंग्वेज को अपनाता है।
  • Upcoming Electric Cars in India: 2025 में भारत में धमाल मचाएंगी Maruti से VinFast तक ये नई इलेक्ट्रिक कारें
    भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक वीइकल्स (EV) की मांग बीते दो वर्षों में तेजी से बढ़ी है और 2025 इसकी रफ्तार को नया मुकाम देने जा रहा है। अगले कुछ महीनों में कई बड़ी कंपनियां देश में नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने वाली हैं, इनमें मारुति से लेकर Mahindra, MG और कई ग्लोबल ब्रांड्स शामिल हैं। इस बार इलेक्ट्रिक कारों की रेंज, फीचर्स और कीमत में जबरदस्त वेरायटी देखने को मिलेगी, जो हर तरह के बजट और जरूरत वाले ग्राहकों के लिए दर्जनों विकल्प पेश करती हैं। टॉप SUV से लेकर किफायती हैचबैक और लग्जरी स्पोर्ट्स कारें तक, हर सेगमेंट में नई EV एंट्री दिखेगी।
  • Mahindra की XEV 9e और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को जोरदार रिस्पॉन्स, 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी
    कंपनी ने 70 दिनों में XEV 9e और BE 6 की 10,000 से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी की है। इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा को 30,100 यूनिट्स से अधिक बुकिंग्स मिली थी। इसमें XEV 9e की हिस्सेदारी आधे से अधिक की थी। XEV 9e and BE 6 के लिए बैटरी के दो विकल्प - 59 kWh और 79 kWh के हैं। XEV 9e और BE 6 को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार रेटिंग मिली है।
  • Tata Harrier EV आज होगी लॉन्च; रेंज 600KM तक, फुल ऑफ-रोड पावर! मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव इवेंट
    Tata Motors आज, यानी 3 जून को अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे दोपहर 2 बजे ऑफिशियली पेश करेगी और यह इवेंट लाइव भी देखा जा सकेगा। Harrier EV न सिर्फ Tata की लाइनअप में सबसे प्रीमियम EV मानी जा रही है, बल्कि इसका मकसद Mahindra XUV.e9 और BYD Atto 3 जैसे कॉम्पिटिटर्स को सीधी टक्कर देना भी है। Harrier EV का कॉन्सेप्ट सबसे पहले Auto Expo 2023 में दिखाया गया था, लेकिन अब इसका प्रॉडक्शन रेडी वर्जन सामने आ रहा है। 
  • Mahindra की XEV 7e के लॉन्च की तैयारी, बैटरी के हो सकते हैं 2 ऑप्शन
    इसका डिजाइन महिंद्रा की XUV 700 और XEV 9e के समान हो सकता है। XEV 9e की कुछ इमेज लीक हुई हैं। इसमें स्प्लिट LED हेडलैम्प, L-शेप्ड LED DRLs और ब्लैक्ड आउट फ्रंट ग्रिल दी जा सकती है। XEV 7e में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, थ्री-स्क्रीन सेटअप हो सकता है। इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी के दो विकल्प दिए जा सकते हैं।
  • महिंद्रा की XEV 9e BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को जोरदार रिस्पॉन्स, 3,000 अधिक यूनिट की डिलीवरी
    कंपनी ने बताया है कि इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी लगभग तीन सप्ताह में 3,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। इनमें से XEV 9e के लिए कंपनी को कुल बुकिंग्स मे्ं से लगभग 59 प्रतिशत मिली थी। कंपनी ने बताया है कि अधिकतर कस्टमर्स ने इन इलेक्ट्रिक SUVs के प्रीमियम वेरिएंट को चुना है। इससे हाई-एंड फीचर्स में कस्टमर्स की अधिक दिलचस्पी का संकेत मिल रहा है।
  • Mahindra की BE6 और XEV 9E इलेक्ट्रिक SUV के साथ कस्टमर्स को नहीं खरीदना होगा चार्जर
    कंपनी ने पहले इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs के साथ Mahindra की ओर से सर्टिफाइड चार्जर खरीदना अनिवार्य किया था। हालांकि, कस्टमर्स से मिले फीडबैक के आधार पर कंपनी ने इस शर्त को हटा दिया है। BE6 और XEV 9E के कस्टमर्स को 11.2 kW बैटरी पैक के लिए चार्जर की लगभग 75,000 रुपये और 7.2 kW के चार्जर के लिए लगभग 50,000 रुपये का प्राइस चुकाना अनिवार्य था।
  • EV के मार्केट में MG Motor का दमदार प्रदर्शन, कंपनी की Windsor EV को जोरदार रिस्पॉन्स
    फरवरी में कंपनी की रिटेल सेल्स में 16.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसमें EV की हिस्सेदारी लगभग 78 प्रतिशत की है। MG Motor की Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। MG Motor की EV सेगमेंट में कुछ नए मॉडल लॉन्च करने की भी योजना है। Windsor EV में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इसे तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है।
  • Mahindra की XEV 9E और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को जोरदार रिस्पॉन्स, 30,000 से ज्यादा बुकिंग्स
    कंपनी ने BE 6 को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। BE 6 के प्राइसेज लगभग 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हैं। XEV 9e के चार वेरिएंट्स हैं। इसके प्राइसेज लगभग 21.90 लाख रुपये और 30.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए AC वॉल बॉक्स चार्जर का प्राइस चुकाना होगा।
  • Mahindra ने शुरू की XEV 9E, BE 6 इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग, जानें प्राइसेज, रेंज
    पिछले वर्ष पेश की गई XEV 9E और BE 6 की मैन्युफैक्चरिंग महिंद्रा एंड महिंद्रा के महाराष्ट्र में चाकन के प्लांट में की जा रही है। इस इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी अगले महीने से की जाएगी। कंपनी ने XEV 9E और BE 6 को अपनी डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। SUV के मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बड़ी हिस्सेदारी है।
  • Mahindra की XEV 9e और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs की अगले सप्ताह शुरू होगी बुकिंग
    कंपनी ने BE 6 को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। BE 6 के प्राइसेज लगभग 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। XEV 9e के चार वेरिएंट्स हैं। इसके प्राइसेज लगभग 21.90 लाख रुपये और 30.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। Mahindra ने बताया है कि कंपनी की वेबसाइट पर छह फरवी से कस्टमर्स अपनी पसंद के मॉडल और वेरिएंट को जोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »