इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सीट का प्रीमियम एक्सपीरिएंस मिलता है। इसके लिए Boss मोड, रिक्लाइन और स्लाइडिंग एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड सेकेंड रो सीट्स और अलग सनशेड दिए गए हैं
इस इलेक्ट्रिक SUV में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम है
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने अपनी XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का छह सीट वाला वर्जन लॉन्च किया है। इसमें केबिन का बेहतर एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराने के लिए सेकेंड रो की जगह अलग सीट्स दी गई हैं। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक SUV के बैटरी के विकल्पों और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा की XEV 9S के नए वर्जन के प्राइसेज लगभग 25.25 लाख रुपये से 30.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV का यह वर्जन दोनों बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है। XEV 9S की सेकेंड रो में अलग सीट्स से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। इस इलेक्ट्रिक SUV का 59 kWh का बैटरी पैक 170 kW की पीक पावर, 70 kWh का बैटरी पैक 180 kW और 79 kWh का बैटरी पैक 210 kW की पीक पावर जेनरेट कर सकता है। XEV 9S का डिजाइन मॉडर्न लुक वाला है। इसमें L-शेप LED DRL, वर्टिकल तरीके से लगे प्रोजेक्टर हेडलैम्प और दोनों कोनों पर Mahindra Electric का लोगो है। इसकी बड़ी विशेषता केबिन स्पेस है। इसमें फ्रंट और सेकेंड रो में 4,076 लीटर का स्पेस है। XEV 9S में 527 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सीट का प्रीमियम एक्सपीरिएंस मिलता है। इसके लिए Boss मोड, रिक्लाइन और स्लाइडिंग एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड सेकेंड रो सीट्स और अलग सनशेड दिए गए हैं। इसके साथ वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा है। XEV 9S में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें 31.24 cm की तीन स्क्रीन हैं। इसके साथ ही 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट है।
मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में XEV 9S सबसे अधिक बिकने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बन गई है। Mahindra XEV 9S ने MG Motor की Windsor EV को पीछे छोड़ा है। यह आंकड़ा पहली तिमाही में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में होलसेल वॉल्यूम के अनुसार है। पिछले वर्ष नवंबर में XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया गया था। महिंद्रा एंड महिंद्रा का दावा है कि यह भारत की पहली ऑथेंटिक इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV है जिसे INGLO आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। पिछले महीने महिंद्रा एंड महिंद्रा की EV सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 124 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 7,677 यूनिट्स की रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग
Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!