इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की Creta Electric, Mahindra BE6, VinFast VF6 और MG Motor की ZS EV से होगा। टाटा मोटर्स ने Sierra EV की प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है
इस इलेक्ट्रिक SUV में 300 Hp का पीक पावर आउटपुट हो सकता है
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली टाटा मोटर्स की Sierra EV को कल (30 जून) को लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक SUV में 65 kWh और 75 kWh के बैटरी पैक के विकल्प हो सकते हैं। Sierra EV में एयर प्योरिफायर, वायरलेस फोन चार्जर और ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Sierra का इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाला वर्जन पहले से मौजूद है। Sierra EV के डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है। इसमें नए बंपर के साथ क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल है। इसमें कनेक्टेड LED DRLs हैं। इसके साइड में EV का बैज होगा। Tata Motors के अन्य EVs के समान इसके केबिन में ग्रे और ब्लैक का मिक्स हो सकता है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट यूनिट और पैसेंजर स्क्रीन के लिए ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट होगा। Sierra EV में 65 kWh और 75 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हो सकते हैं।
इस इलेक्ट्रिक SUV में 500 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट होगा। इसमें डुअल-मोटर सेटअप दिया जाएगा। Sierra EV में 300 Hp का पीक पावर आउटपुट हो सकता है। इसमें ADAS, 360 डिग्री कैमरा, एयर प्योरिफायर, वायरलेस फोन चार्जर और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे। Sierra EV में सिक्योरिटी के लिए 6 एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक होगी। इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की Creta Electric, Mahindra BE6, VinFast VF6 और MG Motor की ZS EV से होगा। टाटा मोटर्स ने Sierra EV की प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस इलेक्ट्रिक SUV की रेंज 500 किलोमीटर से अधिक की हो सकती है।
हाल ही में टाटा मोटर्स ने Tiago EV का नया वर्जन लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के डिजाइन में बदलाव करने के साथ ही कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। Tiago EV का शुरुआती प्राइस 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसमें 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसके बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 285 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के प्राइसेज 6.99 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इसे बैटरी ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प के साथ खरीदने पर 4.69 लाख रुपये का प्राइस होगा और इसके साथ 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर का रेंटल देना होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस