Made By Google

Made By Google - ख़बरें

  • Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
    गूगल के एक सीनियर एग्जिक्यूटिव ने बताया है कि मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का कंपनी की हार्डवेयर डिविजन पर असर पड़ा है। इस चुनौती का सामना लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियां कर रही हैं। इस वजह से नए स्मार्टफोन्स को अधिक प्राइसेज पर लॉन्च किया जा रहा है। गूगल के एग्जिक्यूटिव ने संकेत दिया कि आगामी Pixel 11 सीरीज के अलावा Google Pixel 10 सीरीज के प्राइसेज को भी बढ़ाया जा सकता है।
  • Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
    Google Store के होमपेज पर दिए गए प्रमोशनल क्लिप में गोल्डन कलर वाला स्मार्टफोन दिख रहा है। इसमें गूगल की Pixel 11 सीरीज को 12 अगस्त को होने वाले मेड बाय गूगल इवेंट में लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने टीजर में स्मार्टफोन के रियर पैनल पर नए विजुअल एलिमेंट Pixel Glow का खुलासा किया है। यह कैमरा बार के साथ सर्कुलर एरिया में फ्लैश के स्थान पर है
  • Made by Google 2026: Pixel 11 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होगा 12 अगस्त के इवेंट में खास
    Google ने अपने बहुप्रतीक्षित इवेंट Made by Google की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी का यह इवेंट 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने जा रहा है। कंपनी इस सीरीज में नए पिक्सल फोन लॉन्च करने जा रही है जिसमें Pixel 11 सीरीज मुख्य रूप से शामिल है। सीरीज में कंपनी कई स्मार्टफोन्स मॉडल पेश करेगी जिसमें Pixel 11 Pro Fold भी शुमार होगा।
  • Google Pixel 11 सीरीज की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
    Google ने Made by Google इवेंट में Google Pixel 11 Series समेत अन्य डिवाइसेज लॉन्च करने वाला है। Dealabs ने टिपस्टर BillBil-Kun के साथ मिलकर आने वाली Google Pixel 11 सीरीज के बारे में खुलासा किया है। Google Pixel 11 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को EU में EUR 999 (₹1,08,000) और  512GB स्टोरेज वेरिएंट को EUR 1,129 (₹1,23,000) में लॉन्च किया जाएगा। वहीं UK में  256GB स्टोरेज वेरिएंट को GBP 879 (₹1,12,000) और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को GBP 999 (₹1,27,000) की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।
  • Google ने तीन महीने बाद भारत में शुरू की Pixel Watch 4 की सेल; Samsung, OnePlus को देगी सीधी टक्कर!
    Google Pixel Watch 4 आखिरकार भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे अगस्त महीने में Made by Google इवेंट में पेश किया था। अभी तक स्मार्टवॉच ग्लोबल मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध थी, लेकिन करीब तीन महीने बाद Google ने इसे भारतीय ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। Google Pixel Watch 4 के 41mm (Wi-Fi) वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये है। वहीं, 45mm साइज की कीमत 43,900 रुपये है। भारत में इसे LTE वर्जन में लॉन्च नहीं किया गया है और न ही भविष्य में इसके लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर की गई है।
  • Made by Google 2025 Highlights: Pixel 10 Series, Pixel 10 Pro Fold, Pixel Watch 4 और नए ईयरफोन्स भारत में लॉन्च
    Made By Google 2025 Event Highlights: आज का दिन Google फैंस के लिए काफी खास होने वाला है। कंपनी का Made by Google 2025 इवेंट आखिरकार शुरू होने वाला है, जिसमें Pixel 10 सीरीज का ग्रैंड लॉन्च कंफर्म माना जा रहा है। इंडिया में यह इवेंट आज रात 10:30 PM IST से शुरू होगा और इसे कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल, वेबसाइट और Gadgets 360 पर लाइव (Google Pixel 10 Series Launch LIVE Updates) देखा जा सकता है।
  • Google Pixel Watch 4 धांसू हेल्थ फीचर्स और Gemini के साथ हुई लॉन्च, जानें सबकुछ
    Google Pixel Watch 4 आज Made by Google इवेंट में Pixel 10 सीरीज के साथ लॉन्च हो गई है। गूगल की यह स्मार्टवॉच 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड के साथ आती है। पिक्सल वॉच 4 का 41mm वेरिएंट एक बार चार्ज होकर 30 घंटे तक चल सकता है। वहीं 45mm वेरिएंट 45 घंटे तक चल सकता है। स्मार्टवॉच मटेरियल 3 एक्सप्रेसिव UI पर चलती है। पल्स लॉस डिटेक्शन फीचर यूजर्स की पल्स को चेक करता है।
  • Google Pixel 10 Pro Fold हुआ Tensor G5 चिपसेट, ड्यूल डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
    Google Pixel 10 Pro Fold आज ग्लोबल स्तर पर लॉन्च हो गया है। Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2364 पिक्सल है। वहीं 8.0 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2076x2152 पिक्सल है। Pixel 10 Pro Fold एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। यह फोल्डेबल फोन 3nm Tensor G5 चिपसेट के साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिप से लैस है।
  • Google आज लॉन्च कर रहा है Pixel 10 स्मार्टफोन, जानें मार्केट में किन स्मार्टफोन से लेगा टक्कर!
    Android फैंस की नजरें अब Google के नए फ्लैगशिप Pixel 10 पर टिकी हैं, जो Tensor G5 चिप और AI-सेंट्रिक कैमरा सपोर्ट लेकर आ रही है। वहीं, Samsung और Apple जैसे नामी ब्रांड पहले से ही Galaxy S25 और iPhone 16 के साथ लड़ाई के लिए तैयार हैं। चाहे कैमरा, परफॉर्मेंस, बंडल सर्विसेज या लम्बे सॉफ्टवेर सपोर्ट की बात हो - Pixel 10 को सारे मोर्चों पर टक्कर देनी होगी।
  • Google ने टीजर वीडियो में दिखाया Pixel 10 Pro Fold का डिजाइन, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
    Google Pixel 10 सीरीज को Made by Google इवेंट में पेश किया जाएगा। हाल ही में गूगल ने एक वीडियो जारी करके Google Pixel 10 Pro Fold का खुलासा किया है। वीडियो में इसके कुछ शॉट्स नजर आए हैं। एक फ्रेम में फोन का एक साइड व्यू नजर आया है, जिसमें एक उभरा हुआ कैमरा आइलैंड है जो कि बुक स्टाइल फोल्डेबल के रियर में मौजूद है।
  • Google Pixel 10 लॉन्च से पहले Google Pixel 9, Pixel 8 की गिरी कीमत, मिल रहा 33 हजार डिस्काउंट
    Google Pixel 10 के लॉन्च से पहले Google Pixel 9 और Google Pixel 8 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप लेटेस्ट पिक्सल स्मार्टफोन के बजाय मौजूदा पिक्सल फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो भारी बचत करने का यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। Google Pixel 9 का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 64,999 रुपये में लिस्ट किया गया है जबकि Google Pixel 8 का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट क्रोमा पर 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
  • Google Pixel 10 Pro Fold होगा Samsung Galaxy Z Fold 7 Fold से कितना अलग, जानें कीमत में अंतर
    Google Pixel 10 सीरीज में नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 10 Pro Fold लेकर आ रही है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy Z Fold 7 होगी। टिप्सटर evan blass ने के अनुसार, Google Pixel 10 Pro Fold के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1799 (लगभग 1,56,751 रुपये) है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 के 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये है। ऐसे में 10 Pro Fold  की कीमत Z Fold 7 से कम हो सकती है।
  • Google Pixel 10 सीरीज आज हो रही लॉन्च, ऐसे देखें Made by Google Event लाइव स्ट्रीम
    Made by Google इवेंट आज यानी कि 20 अगस्त को दोपहर 1 बजे ET (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। इस वार्षिक हार्डवेयर लॉन्च इवेंट में आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 सीरीज, Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a  को भी पेश किया जा सकता है। इच्छुक यूजर्स इसे गूगल स्टोर, कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट और उसके यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम देख पाएंगे।
  • Made by Google 2025: Pixel 10 सीरीज से लेकर स्मार्टवॉच तक, क्या-क्या होगा लॉन्च और कहां देखें इवेंट को लाइव? यहां जानें
    Google 20 अगस्त को अपना बड़ा Made by Google इवेंट होस्ट करने जा रहा है, जिसमें Pixel 10 सीरीज़ के साथ कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे। इस बार सिर्फ Pixel 10 और Pixel 10 Pro ही नहीं, बल्कि Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold जैसे बड़े सरप्राइज भी शामिल हैं। Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a की एंट्री भी तय है। लीक्स के मुताबिक Pro XL और Fold में नई Tensor G5 चिप, बड़ी बैटरी और Qi2 वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स होंगे। भारत में इसे रात 10:30 बजे लाइव देखा जा सकेगा।
  • Google ने Pixel 9 के लॉन्च से पहले भारत में शुरू की Pixel 8 की मैन्युफैक्चरिंग
    आगामी Pixel 9 सीरीज को मंगलवार को होने वाले Made by Google इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज का लॉन्च बुधवार को होना है

Made By Google - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »