• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel 9 सीरीज भारत में 14 अगस्‍त को होगी लॉन्‍च, भारत में पहला फोल्‍ड भी लाएगी कंपनी

Google Pixel 9 सीरीज भारत में 14 अगस्‍त को होगी लॉन्‍च, भारत में पहला फोल्‍ड भी लाएगी कंपनी

Pixel 9 सीरीज के तहत चार मॉडल्‍स को लॉन्‍च किया जा सकता है। इनमें Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold मॉडल भी शामिल हैं।

Google Pixel 9 सीरीज भारत में 14 अगस्‍त को होगी लॉन्‍च, भारत में पहला फोल्‍ड भी लाएगी कंपनी

नए पिक्‍सल फोन भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए बेचे जाएंगे।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 सीरीज 14 अगस्‍त को लॉन्‍च होगी
  • कंपनी भारत में पहला फोल्‍डेबल फोन भी पेश करेगी
  • फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव की गई
विज्ञापन
Google Pixel 9 सीरीज के इंडिया लॉन्‍च का ऐलान हो गया है। टेक दिग्‍गज अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज को 14 अगस्‍त को पेश करेगी। Pixel 9 सीरीज के तहत चार मॉडल्‍स को लॉन्‍च किया जा सकता है। इनमें Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold मॉडल भी शामिल हैं। ये फोन पिछले साल आए Pixel 8 Pro और Pixel Fold के सक्‍सेसर होंगे। नए पिक्‍सल फोन भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए बेचे जाएंगे। फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। खास बात है कि Pixel 9 Pro Fold भारतीय मार्केट में आने वाला गूगल का पहला फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन होगा। 
 

Pixel 9 Series sale Flipkart

जैसाकि हमने बताया 14 अगस्‍त को लॉन्‍च होने जा रही Pixel 9 सीरीज के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। हालांकि लिस्टिंग में सिर्फ Pixel 9 सीरीज का ज़िक्र है। पोस्टर में Pixel 9 Pro Fold और Pixel 9 Pro मॉडल्‍स को देखा जा सकता है। लिस्टिंग से कन्‍फर्म हुआ है कि ये फोन  ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। पिछले साल भी नए गूगल फोन्‍स को फ्लिपकार्ट पर सेल किया गया था। 

खास बात है कि गूगल 13 अगस्‍त को ‘नेक्‍स्‍ट मेड बाय गूगल' इवेंट करने जा रही है। ग्‍लोबल मार्केट्स के लिए होने जा रहे इवेंट में नई पिक्‍सल डिवाइसेज को लॉन्‍च किया जा सकता है। उम्‍मीद है कि भारतीय मार्केट के लिए नए पिक्‍सल फोन्‍स की कीमतों का खुलासा 14 अगस्‍त को किया जाएगा। उम्‍मीद है कि इस लाइनअप में Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold के अलावा Pixel 9 और Pixel 9 Pro XL को भी लॉन्‍च किया जा सकता है। 

Pixel 9 Pro Fold के इंडिया में लॉन्‍च होने के बाद गूगल भी भारत के फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन मार्केट में कदम रख देगी। यह कंपनी का पहला फोल्‍ड फोन होगा, जो देश में आएगा। सैमसंग, वनप्‍लस और टेक्‍नो जैसी कंपनियां पहले से अपने फोल्‍ड फोन भारत में बेच रही हैं। सैमसंग इस फील्‍ड में उतरने वाली पहली कंपनी थी। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • कमियां
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor G3
फ्रंट कैमरा11-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4575 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »