Limit

Limit - ख़बरें

  • Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
    Facebook, Instagram की मालिक Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बंद करने का फैसला किया है! लेकिन यहां कोई स्थायी ताला नहीं लगेगा। Meta ने फैसला किया है कि Facebook और Instagram रात 12 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक बंद रहेंगे। इसी के साथ रात में और स्कूल के समय में नोटिफिकेशन भेजने कम किए जाएंगे। प्लेटफॉर्म्स पर 2 घंटे की डेली लिमिट भी रहेगी।
  • अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
    अगर आपका फोन भी बहुत जल्दी हैंग होने लगता है या स्लो हो जाता है तो Google ने इसका समाधान कर दिया है। नया ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर एंड्रॉयड 17 एक कमाल के फीचर के साथ आता है जिसमें अब ऐप के द्वारा मैमोरी के इस्तेमाल पर एक लिमिट लगा दी गई है।
  • बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
    Nippo ब्रांड की पैरेंट कंपनी Indo National Limited ने भारत में Airvue एयर प्यूरीफायर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इसके साथ इंडोर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग और एयर प्यूरिफिकेशन सेगमेंट में एंट्री की है। Airvue को चार मॉडल L301S, M601S, U801S और U1001S में पेश किया गया है, जो 300 से 1,500 वर्ग फीट तक के स्पेस को कवर करते हैं। इनमें 4-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम, True HEPA और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर दिए गए हैं। साथ ही 254nm UV-C LED, नेगेटिव आयन जनरेटर और स्मार्ट ऐप कनेक्टिविटी मिलती है। कंपनी ने 2030 तक Airvue से ₹100 करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है।
  • BSNL ने लॉन्च किया खास सैटेलाइट फोन, बिना नेटवर्क करेगा काम, कीमत 1 लाख 32 हजार, कौन खरीदेगा?
    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक खास सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। Satellite Phone की कीमत ₹1,34,166 है। BSNL ने इसे खरीदने और इससे जुड़ी जानकारी के लिए खास कॉन्टैक्ट चैनल तैयार किए हैं। ग्राहक अपनी पूछताछ के लिए डेडिकेटेड हेल्पलाइन जैसे कि 9768866652 पर कॉल कर सकते हैं। सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत एडवांस होता है, इसलिए आम कमर्शियल मोबाइल सर्विस के मुकाबले में इसे शुरू करना या इस्तेमाल करना काफी महंगा और मुश्किल है।
  • HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस लैपटॉप में 16 इंच (1,920 x 1,200 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 240 Hz के रिफ्रेश रेट, 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल, एंटी-ग्लेयर कोटिंग और लो ब्लू लाइट सपोर्ट के साथ है। कंपनी ने बताया है कि इसमें AMD Ryzen 7 8745HX चिपसेट दिया गया है। इस चिपसेट में 5.1 GHz तक की बूस्ट क्लॉक के साथ आठ कोर्स और 16 थ्रेड्स हैं।
  • कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
    Fujitsu Connected Technologies Limited (FCNT) ने जापान में Arrows Alpha 2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह 23 MIL-STD मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट पास कर चुका है और इसमें IP66, IP68 व IP69 रेटिंग दी गई है। फोन में 6.4-इंच LTPO डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर, 5370mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, Google Gemini, arrows AI और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
    Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का नया स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन है, जिसे इटालियन डिजाइन हाउस Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। फोन में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें एक्टिव मैट्रिक्स रियर डिस्प्ले, 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री 29 जून से शुरू होगी।
  • फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
    X ने प्लेटफॉर्म की स्थिरता बनाए रखने के लिए फ्री और unverified अकाउंट्स पर नए टेक्निकल लिमिट्स लागू किए हैं। कंपनी के मुताबिक यूजर्स अब एक दिन में अधिकतम 500 डायरेक्ट मैसेज भेज सकेंगे। वहीं unverified अकाउंट्स के लिए 50 ओरिजिनल पोस्ट और 200 रिप्लाइज प्रतिदिन की लिमिट तय की गई है। कुल पोस्ट लिमिट 2,400 प्रतिदिन रहेगी। इसके अलावा ईमेल बदलाव और अकाउंट फॉलो करने पर भी सीमाएं लगाई गई हैं। X का कहना है कि ये कदम सर्वर लोड कम करने और प्लेटफॉर्म को ज्यादा स्थिर बनाए रखने के लिए उठाए गए हैं।
  • Android की ये 5 सीक्रेट सेटिंग्स ऑन करते ही फोन लगेगा बिल्कुल नया, स्पीड भी हो जाएगी डबल!
    Android फोन स्लो होने पर Developer Options की कुछ सेटिंग्स बदलकर परफॉर्मेंस बेहतर की जा सकती है। इसमें Animation scale कम करना, Background process limit सेट करना और GPU rendering ऑन करना शामिल है। ये hidden सेटिंग्स फोन को ज्यादा स्मूद और फास्ट बना सकती हैं। हालांकि, इन्हें सावधानी से इस्तेमाल करना जरूरी है क्योंकि गलत सेटिंग्स से परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है। सही तरीके से इन ऑप्शन्स को एडजस्ट करके बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप के फोन की स्पीड बढ़ाई जा सकती है।
  • नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
    YouTube ने Shorts फीड को कंट्रोल करने के लिए नया फीचर पेश किया है, जिसमें यूजर्स टाइमर को 0 मिनट पर सेट कर सकते हैं। इससे होमपेज पर Shorts दिखना लगभग बंद हो जाता है। पहले यह लिमिट 15 मिनट से 2 घंटे तक थी, लेकिन अब इसे और फ्लेक्सिबल बना दिया गया है। हालांकि Shorts पूरी तरह हटते नहीं हैं और कुछ सेक्शन में दिखाई दे सकते हैं। यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है, जो Shorts को कम देखना चाहते हैं और अपने फीड को क्लीन रखना चाहते हैं।
  • Truecaller की होगी छुट्टी, BSNL लेकर आ रहा गजब का फीचर
    BSNL वर्तमान में निजी सेक्टर की टेलीकॉम कंपनियों के साथ अपनी CNAP सर्विस के इंटीग्रेशन की टेस्टिंग कर रहा है। Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea ने इसे पहली बार लागू किया है। BSNL के लिए यह समाधान पहले ही लागू किया जा चुका है और अब इसे जोन-वाइस इंटीग्रेट किया जा रहा है। इंटीग्रेशन के बाद BSNL तीन से चार महीनों के अंदर देशभर में CNAP सर्विस शुरू कर देगा।
  • ATM यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ATM के नियम
    नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से ATM नियमों में बदलाव होने जा रहा है। HDFC Bank ने UPI के जरिए कैश विड्रॉल को फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल कर दिया है, जबकि लिमिट पार करने पर 23 रुपये चार्ज लिया जाएगा। वहीं Punjab National Bank ने कुछ डेबिट कार्ड्स के लिए रोजाना कैश निकालने की सीमा घटाकर 50,000 से 75,000 रुपये कर दी है। इसके अलावा Jio Payments Bank ने QR कोड के जरिए कैश विड्रॉल की सुविधा शुरू की है। इन बदलावों का मकसद डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना है।
  • Nembharat कर रहा भारत में एंट्री, Bharat Taxi के बाद अब Ola और Uber को मिलेगी टक्कर?
    वर्ल्ड इकोनॉमिक मोबिलिटी लिमिटेड (WEML) ने भारत में Nembharat की सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि, अभी तक सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। Nembharatका संचालन नारायणहिती ट्रस्ट के तहत किया जाता है। WEML के अनुसार, नेम्भारत को प्रीपेड और कैशलेस राइड हेलिंग सर्विस के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसे ड्राइवर्स की इनकम में होने वाली अनिश्चितता को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • PhonePe पर अब बिना PIN डाले होगी UPI पेमेंट, फीचर को ऐसे करें एक्टिवेट
    PhonePe ने UPI पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर पेश किया है, जिससे 5,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन बिना PIN डाले पूरे किए जा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यूजर अब फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए पेमेंट अप्रूव कर सकेंगे, जिससे वन टच अनुभव मिलेगा। यह सुविधा QR स्कैन, ऑनलाइन पेमेंट और मनी ट्रांसफर जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम करेगी। 5,000 रुपये से ऊपर की राशि के लिए UPI PIN जरूरी रहेगा। फिलहाल यह फीचर Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है और iOS पर जल्द आने की उम्मीद है।
  • अब ऐप से खरीदें-बेचें बिजली, सोलर पैनल लगाने वालों के लिए कमाई का अच्छा मौका!
    Delhi Electricity Regulatory Commission ने ऐसा फ्रेमवर्क मंजूर किया है, जिससे उपभोक्ता आपस में सीधे बिजली खरीद और बेच सकेंगे। Tata Power DDL और BSES Rajdhani Power Limited को P2P एनर्जी ट्रेडिंग पायलट शुरू करने की अनुमति मिली है। इस मॉडल में रूफटॉप सोलर वाले prosumers अपनी अतिरिक्त बिजली अन्य उपभोक्ताओं को बेच सकेंगे। ट्रेडिंग स्मार्ट मीटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए होगी और बिल में समायोजित की जाएगी। पायलट चरण में उत्तर और दक्षिण दिल्ली के सीमित उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा।

Limit - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »