BSNL ने घटाई अपने 107 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता, जानें कितनी हुई कम

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देश में सबसे सस्ते टेलीकॉम प्लान प्रदान करती है

BSNL ने घटाई अपने 107 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता, जानें कितनी हुई कम

Photo Credit: BSNL

BSNL के रिचार्ज प्लान में वैधता कम हुई है।

ख़ास बातें
  • BSNL के 107 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 22 दिनों की वैधता मिल रही है।
  • BSNL के 107 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में कुल 3GB मिलता है।
  • BSNL के 107 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 200 मिनट फ्री लोकल कॉल मिलती है।
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देश में सबसे सस्ते टेलीकॉम प्लान प्रदान करती है। अब सरकार के स्वामित्व वाली इस टेलीकॉम कंपनी ने अपने 107 रुपये में आने वाले रिचार्ज प्लान की वैधता को कम कर दिया है। यह प्लान पहले 35 दिनों की वैधता के साथ आता था, जिसे बाद में घटाकर अब 28 दिन कर दिया गया। वहीं अब कंपनी ने इस प्लान की वैधता को घटाकर 22 दिन कर दिया है। हालांकि, इस प्लान में मिलने वाले सभी फायदे समान हैं। इसके अलावा BSNL अपने अन्य कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान में भी बदलाव कर रही है। 197 रुपये वाला रिचार्ज प्लान, जिस पहले 54 दिनों की वैधता मिलती थी, अब सिर्फ 42 दिनों की वैधता मिल रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

BSNL के 107 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में वैधता हुई कम

BSNL के क्विक रिचार्ज वेबपेज के अनुसार, 107 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में अब सिर्फ 22 दिनों की वैधता मिल रही है। बजाज फिनसर्व की वेबसाइट, जो भारत में अन्य TSP के प्रीपेड प्लान पर भी नजर रखती है, जिसके अनुसार, 107 रुपये वाला प्रीपेड प्लान शुरुआत में 35 दिनों की वैधता के साथ आया था। हालांकि, हाल ही में इसे घटाकर 28 दिन कर दिया गया था, जिसे अब 6 दिन और कम कर दिया गया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में टॉकटाइम, डाटा और एसएमएस समेत अन्य पहले जैसे बरकरार रहेंगे। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के 107 रुपये वाले रिचार्ज वाउचर में अनलिमिटेड डाटा मिलता है। हालांकि, ग्राहकों को डाटा सिर्फ 3GB मिलता है, जिसके बाद इंटरनेट स्पीड 40 kbps से कम हो सकती है। इसमें MTNL नेटवर्क समेत 200 मिनट की फ्री लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉलिंग भी मिलती है।

फ्री टॉकटाइम खत्म होने के बाद ग्राहकों को लोकल वॉयस कॉल के लिए 1 रुपये प्रति मिनट, वीडियो कॉल के लिए 1.3 रुपये प्रति मिनट और एसटीडी वॉयस कॉल के लिए 2 रुपये प्रति मिनट का चार्ज देना होगा। BSNL लोकल एसएमएस के लिए 80 पैसे और नेशनल और इंटरनेशनल एसएमएस के लिए 1.20 रुपये और 6 रुपये प्रति मिनट का चार्ज लगता है। इसके अलावा डाटा कोटा खत्म होने के बाद डाटा के लिए 25 पैसे प्रति एमबी डाटा चार्ज लगता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »