भारत की पहली सरकारी टैक्सी सर्विस ऐप Bharat Taxi दिल्ली के नागरिकों के लिए 1 जनवरी से उपलब्ध होने वाली है।
Photo Credit: Pexels/Golden Jojo
Bharat Taxi जीरो कमीशन मॉडल पर काम करती है।
भारत की पहली सरकारी टैक्सी सर्विस ऐप Bharat Taxi दिल्ली के नागरिकों के लिए 1 जनवरी से उपलब्ध होने वाली है। यह सरकारी ऐप ओला, उबर और रैपिडो जैसी प्राइवेट टैक्सी सर्विस ऐप को टक्कर देने के लिए अतिरिक्त विकल्प के तौर पर काम करेगी। सरकार के सपोर्ट वाली राइड-हेलिंग ऐप Bharat Taxi यात्रियों से मिलने वाला पूरा किराया ड्राइवरों को प्रदान करती है। टैक्सी सर्विस की सभी तैयारी की जा चुकी हैं। यहां हम आपको Bharat Taxi कैसे काम करती है और कैसे फीचर्स प्रदान करती है इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
सरकारी टैक्सी सर्विस ऐप को व्यस्त समय के दौरान किराए में अनियंत्रित वृद्धि को रोकने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके अलावा ड्राइवरों द्वारा राइड से इनकार करने और बुकिंग कैंसल करने जैसी शिकायतों के समाधान के लिए भी कदम उठाए गए हैं। Bharat Taxi ऐप मॉडल ड्राइवर-स्वामित्व वाले कोऑपरेटिव सिस्टम पर बेस्ड होगा। इससे ड्राइवरों को ज्यादा इनकम होगी और काम करने के लिए बेहतर स्थिति मिलेगी।
आपको बता दें कि Bharat Taxi ऐप पर अब तक 56 हजार ड्राइवरों ने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है। दिल्ली में टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा गुजरात के राजकोट में भी इसी तरह की टेस्टिंग चल रही है, जहां पर 1 फरवरी से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। धीरे-धीरे 20 से ज्यादा शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस