Ldac

Ldac - ख़बरें

  • Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
    Marshall ने भारतीय बाजार में अपने नए Milton A.N.C. वायरलेस ऑन-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। नए हेडफोन में Adaptive Active Noise Cancellation (ANC), Bluetooth 6.0, Soundstage Spatial Audio और Adaptive Loudness जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन ANC बंद होने पर 80 घंटे और ANC ऑन रहने पर 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है। इसमें 32mm डायनामिक ड्राइवर, LDAC ऑडियो कोडेक, Bluetooth Multipoint और छह माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है। इसकी भारत में कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।
  • 36 घंटे चलने वाले Sennheiser क्लिप-ऑन ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स
    Sennheiser ने पहले क्लिप-ऑन ईयरबड्स मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं जो Accentum Clip के नाम से आए हैं। ये ओपन ईयर ईयरबड्स एक लचीले हुक की मदद से कानों के साथ अटैच हो जाते हैं। इनमें पारंपरिक सिलिकॉन टिप्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ये ईयरबड्स खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी कहे गए हैं जो म्यूजिक तो सुनना चाहते हैं लेकिन साथ ही आसपास की आवाजों से जागरूक भी रहना चाहते हैं।
  • Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
    Sony ने भारत में अपने फ्लैगशिप WH-1000XM6 वायरलेस हेडफोन का नया Sandstone कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 39,990 रुपये रखी गई है, जो अन्य कलर ऑप्शन के बराबर है। हेडफोन में 30mm डायनेमिक ड्राइवर्स, QN3 HD नॉयज कैंसलिंग प्रोसेसर और 12 ओमनीडायरेक्शनल माइक्रोफोन दिए गए हैं। यह ब्लूटूथ 5.3, LDAC, LC3 और Bluetooth LE Audio को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, ANC ऑन होने पर इसकी बैटरी 30 घंटे और ANC ऑफ होने पर 40 घंटे तक चल सकती है। नया वेरिएंट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Baseus की ओर से नए ईयरबड्स Baseus MC2 लॉन्च किए गए हैं। ये ईयरबड्स क्लिप ऑन डिजाइन के साथ आते हैं। यानी ये कान के ऊपरी हिस्से की मदद से टंगे रहते हैं। ईयरबड्स इससे पहले आए Baseus MC1 के सक्सेसर हैं जिन्हें कंपनी ने 2024 में लॉन्च किया था। ईयरबड्स में ट्रिपल मेग्नेटिक सर्किट ड्राइवर मिलते हैं। ये LDAC कोडेक को सपोर्ट करते हैं और हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो प्रदान करते हैं।
  • CMF Headphone Pro हुआ भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम में Hi-Res ऑडियो, 100 घंटे की बैटरी और ANC भी!
    CMF ने भारत में CMF Headphone Pro को लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी का पहला ओवर-ईयर हेडफोन है। यह हेडफोन मॉड्यूलर डिजाइन, स्वैपेबल ईयर कुशन्स और यूनिक फिजिकल कंट्रोल्स के साथ आता है। इसमें 40mm ड्राइवर्स, Hi-Res ऑडियो सपोर्ट और LDAC कोडेक दिया गया है। हाइब्रिड एडैप्टिव ANC 40dB तक नॉइज़ कम करता है। बैटरी ANC बंद होने पर 100 घंटे तक चलने का दावा करती है। CMF Headphone Pro की कीमत 7,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर में यह 6,999 रुपये में मिलेगा।
  • Nothing की Headphone (1) के लॉन्च की तैयारी, 1,040mAh हो सकती है बैटरी
    इन ईयरफोन्स का साइज 173.85 x 78 x 189.25 mm और भार लगभग 329 ग्राम का हो सकता है। Nothing Headphone (1) का चार्जिंग केस 220 x 220 x 52 mm और भार लगभग 264 ग्राम का हो सकता है। इसमें एडैप्टिव बास एनहांसमेंट, स्पैटिअल ऑडियो और 8-बैंड कस्टम EQ सेटिंग्स हो सकते हैं। वायरलेस ऑडियो के लिए ये हेडफोन्स AAC, SBC और LDAC को सपोर्ट करेंगे।
  • CMF Buds 2a, Buds 2 और Buds 2 Plus लॉन्च, 14 घंटे चलेगी बैटरी नहीं रहेगी बार बार चार्ज करने की टेंशन
    CMF Buds 2a, CMF Buds 2 और CMD Buds 2 Plus TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च हो गए हैं। Buds 2a की कीमत 2,199 रुपये है, जबकि Buds 2 की कीमत 2,699 रुपये और Buds 2 Plus की कीमत 3,299 रुपये है। Buds 2a में 12.4 मिमी बायो फाइबर ड्राइवर हैं। वहीं CMF Buds 2 में 11 मिमी PMI ड्राइवर हैं। वहीं CMF Buds 2 Plus में 12 मिमी LCP ड्राइवर हैं।
  • सिंगल चार्ज में 40 घंटे चलने वाले boAt Nirvana X TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    boAt ने भारत में अपने नए ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स boAt Nirvana X TWS को पेश किया है। इनमें 10mm के ड्राइवर लगे हैं। ईयरबड्स एडेप्टिव इक्वेलाइजर सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें LDAC मोड, बीस्ट मोड भी दिया गया है जो गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी भी प्रदान करता है। वायरलेस ईयरबड्स में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी दी गई है। ये Google Fast Pair को सपोर्ट करते हैं। कीमत 2799 रुपये है।
  • Realme के पहले हेडफोन TechLife Studio H1 होंगे 15 अक्टूबर को लॉन्च, फीचर्स अभी से जान लें
    Realme भारतीय बाजार में 15 अक्टूबर को अपने पहले हेडफोन TechLife Studio H1 को पेश करने वाला है। इन हेडफोन में 40mm बड़ा PET डायाफ्राम दिया गया है जो कि बेहतर ऑडियो प्रदान करता है। Realme TechLife Studio H1 की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। ये हेडफोन 43dB तक हाइब्रिड नॉयज कैंसलेशन प्रदान करते हैं, जिससे बैकग्राउंड नॉयज कम हो जाता है। Flipkart लिस्टिंग से सुझाव मिलता है इनकी बिक्री 21 अक्टूबर को शुरू हो सकती है।
  • JBL Live Beam 3: टच स्क्रीन केस और 12 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आने वाले TWS इयरफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Amazon वर्तमान में एक 1,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन पेश कर रहा है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड द्वारा फुल स्वाइप या EMI ट्रांजेक्शन पर 5-10% तक का एक्स्ट्रा कैशबैक हासिल किया जा सकता है।
  • LDAC सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च हुए Sony WF-1000XM4 TWS ईयरफोन, जानें कीमत और खूबियां...
    Sony WF-1000XM4 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Sony के यह फ्लैगशिप ईयरबड्स LDAC advanced Bluetooth codec के सपोर्ट के साथ आते हैं। इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और ऐप सपोर्ट जैसे प्रमुख फीचर्स भी मौजूद हैं।
  • Realme Watch 2 Series, Buds Wireless 2 Series, Buds Q2 Neo भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
    रियलमी के यह नए इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स मौजूदा प्रोडक्ट्स के सक्सेसर हैं। Realme के इन नए प्रोडक्ट्स की सेल भारत में 26 जुलाई से शुरू होगी, जिन्हें Realme.com, Amazon, Flipkart, और लोकल स्टोर के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।
  • Realme Buds Air Pro और Buds Wireless Pro Earphones भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Realme Buds Air Pro और Buds Wireless Pro Earphones की सेल भारत में 16 अक्टूबर की आधी रात से शुरू होगी। यह सेल Realme और Flipkart वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। हालांकि, इन्हें जल्द ही ऑफलाइन माध्यमों से भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Realme Buds Wireless Pro ईयरफोन भारत में 7 अक्टूबर को होंगे लॉन्च
    Realme Buds Wireless Pro के लिए Amazon पर साझा किए आधिकारिक टीज़र पेज के मुताबिक इन ईयरफोन की सेल 7 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे शुरू होगी।

Ldac - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »