Realme Buds Wireless Pro ईयरफोन भारत में 7 अक्टूबर को होंगे लॉन्च

इसी दिन रियलमी की आगामी नए रेंज के प्रोडक्ट्स को भी पेश किया जाएगा, जिसमें Realme 7i और Realme SLED 55-inch 4K T शामिल हैं।

Realme Buds Wireless Pro ईयरफोन भारत में 7 अक्टूबर को होंगे लॉन्च

Realme Buds Wireless Pro में मिलेगी 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ

ख़ास बातें
  • Realme Buds Wireless Pro की सेल Amazon पर होगी उपलब्ध
  • रियलमी बड्स वायरलेस प्रो में मिलेगा एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट
  • इसमें 13.6mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं
विज्ञापन
Realme Buds Wireless Pro ईयरफोन को भारत में 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है, जिसके साथ Realme के कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जाएगा जैसे स्मार्टफोन, टेलीविज़न और वियरेबल आदि। रियलमी बड्स वायरलेस प्रो ईयरफोन नए वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन हैं। Amazon ने ईयरफोन लॉन्च के लिए साइट पर एक टीज़र साझा किया है, जिसके जरिए हमें इसे आगामी रियलमी बड्स वायरलेस प्रो के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। अमेज़न के जरिए प्राप्त जानकारी के मुताबिक नए वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आएंगे। साथ ही इसमें साउंड क्वालिटी इम्प्रूवमेंट के लिए अन्य फीचर्स व स्पेसिफिकेशन दिए जाएंगे।
 

Realme Buds Wireless Pro price and availability

रियलमी बड्स वायरलेस प्रो ईयरफोन की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है, हालांकि इसे कम्पेटिटिव कीमत के साथ बाज़ार में उतारा जाएगा। इसकी सेल Amazon के जरिए शुरू होगी। Realme Buds Wireless Pro के लिए Amazon पर साझा किए आधिकारिक टीज़र पेज के मुताबिक इन ईयरफोन की सेल 7 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे शुरू होगी। इसी दिन रियलमी की आगामी नए रेंज के प्रोडक्ट्स को भी पेश किया जाएगा, जिसमें Realme 7i और Realme SLED 55-inch 4K T शामिल हैं।
 

Realme Buds Wireless Pro features and specifications

रियलमी बड्स वायरलेस प्रो ईयरफोन के प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो यह एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आते हैं, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 35dB तक शोर को कम करते हैं। इस ईयरफोन में 13.6mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, साथ ही बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर ANC ऑन होने पर 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें लो-लैटेंसी मोड, गूगल फास्ट पेयर सपोर्ट और मैग्नेटिक ऑटो कनेक्टि आदि भी शामिल है।

कनेक्टिविटी के लिए, रियलमी बड्स वायरलेस प्रो ईयरफोन ब्लूटूथ 5 और Hi-Res ऑडियो वायरलेस सर्टिफाइड है। इस ईयरफोन पर LDAC ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट भी मौजूद है, जो ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ रियलमी ईयरफोन को हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट प्रदान करता है। अन्य फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत से संबंधित जानकारी 7 अक्टूबर को लॉन्च के दिन सार्वजनिक कर दी जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »