Lava Virat Smartphone

Lava Virat Smartphone - ख़बरें

  • Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
    इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) के डेटाबेस पर Lava Virat Power की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस लिस्टिंग से Lava Virat Power के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल टेस्टिंग किए जाने का संकेत मिला है। यह 'Power' ब्रांडिंग के तहत Lava का पहला स्मार्टफोन हो सकता है।
  • 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
    Lava Virat Curve 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX752 मुख्य कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसकी कीमत ₹23,999 है, जबकि लॉन्च ऑफर में चुनिंदा बैंक कार्ड से ₹19,999 की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है।
  • Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
    Lava Virat Curve 5G आज, यानी 21 सितंबर को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च इवेंट को कंपनी के अधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। फोन में कंपनी रियर डिस्प्ले देने जा रही है। Virat Curve 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगाया है। रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
  • Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
    Lava Virat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। फोन को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। इसमें 6.67 इंच का FHD+ 120Hz 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में एक Mini Display भी मिलेगा, जिस पर नोटिफिकेशन, बैटरी लेवल और टाइम जैसी जानकारी देखी जा सकेगी। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 50MP Sony कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।
  • Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
    फ्लिपकार्ट पर आज से Lava Virat V1 Pro 5G की सेल शुरू हो गई है। Lava Virat V1 Pro 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹2,000 का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत ₹13,999 हो जाएगी। यह फोन सिक्किम मिडनाइट और स्पिति फ्रॉस्ट कलर में खरीदा जा सकता है।
  • Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
    Lava ने आज भारतीय बाजार में Virat सीरीज में विस्तार करते हुए Lava Virat V1 Pro 5G लॉन्च किया है। Virat V1 Pro 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत ₹2,000 का डिस्काउंट प्रदान कर रही है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत ₹13,999 हो जाएगी। इस फोन की बिक्री 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इस फोन को सिक्किम मिडनाइट और स्पिति फ्रॉस्ट कलर में खरीदा जा सकता है।
  • Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
    Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T8200 और Mali-G57 MC2 GPU दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6 GB और 8 GB के RAM के विकल्प हो सकते हैं। Lava Virat V1 Pro 5G में 128 GB की स्टोरेज हो सकती है।
  • Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
    Lava ने भारतीय बाजार में अपनी नई Virat V1 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 शामिल हैं। Virat V1 5G में 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले, UNISOC T8200 प्रोसेसर, Android 16 और 6000mAh बैटरी मिलती है। वहीं Virat V1 में 90Hz डिस्प्ले, UNISOC SC9863A चिपसेट, Android 15 Go Edition और 5000mAh बैटरी दी गई है। दोनों स्मार्टफोन IP64 रेटिंग, 13MP AI डुअल कैमरा और Free Service@Home सुविधा के साथ आते हैं। इनकी बिक्री 31 जुलाई से Flipkart और Lava की वेबसाइट पर शुरू होगी।
  • विराट स्मार्टफोन के लिए Lava और Flipkart ने की साझेदारी, भारतीय टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस
    Virat सीरीज के लॉन्च के साथ Lava ऑनलाइन-फर्स्ट सेगमेंट में एक अहम विस्तार कर रहा है। यह एक ऐसा ब्रांड है जिसकी अब तक ऑफलाइन मार्केट में मजबूत मौजूदगी रही है। 2025 में Lava के ऑनलाइन बिजनेस में 74% की ग्रोथ दर्ज की गई। Flipkart के साथ यह पार्टनरशिप बड़े मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 मार्केट में डिजिटल ग्राहकों को टारगेट करेगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »