Lava ने भारत में अपनी नई Virat V1 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Lava Virat V1 5G और Virat V1 शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन 6.75-इंच डिस्प्ले, 13MP कैमरा, IP64 रेटिंग और Free Service@Home जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं।
Photo Credit: Lava
Lava Virat V1 की भारत में कीमत 9,999 रुपये है
Lava ने भारतीय बाजार में अपनी नई Virat V1 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 स्मार्टफोन पेश किए हैं। Flipkart के साथ साझेदारी में लॉन्च की गई यह ऑनलाइन-फर्स्ट सीरीज स्टूडेंट्स, युवा प्रोफेशनल्स और बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। Virat V1 5G में 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले, UNISOC T8200 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और Android 16 मिलता है। वहीं Virat V1 में 90Hz डिस्प्ले, UNISOC SC9863A चिपसेट और 5000mAh बैटरी दी गई है।
Lava Virat V1 5G की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जबकि सेल डे पर इसे 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं Lava Virat V1 की कीमत 9,999 रुपये है और लॉन्च ऑफर के तहत यह 8,999 रुपये में उपलब्ध होगा। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 31 जुलाई दोपहर 12 बजे से Flipkart और Lava की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर वाली कीमत सिर्फ पहले दिन के लिए मान्य रहेगी।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Virat V1 5G को Arya Blue और Sonar Gold रंगों में खरीदा जा सकेगा। वहीं Virat V1 Nilgiri Blue और Himalayan Silver रंगों में उपलब्ध होगा। Lava ने दोनों स्मार्टफोन के साथ अपनी Free Service@Home सुविधा भी देने की घोषणा की है। इसके तहत ग्राहकों को सर्विस और रिपेयर के लिए डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिलेगा, जिससे उन्हें सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Lava Virat V1 5G में 6.75-इंच HD+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं Lava Virat V1 में भी समान आकार का 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। Virat V1 5G में UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Virat V1 में UNISOC SC9863A चिपसेट मिलता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Virat V1 5G Android 16 पर चलता है, जबकि Virat V1 में Android 15 Go Edition दिया गया है। कंपनी का दावा है कि दोनों स्मार्टफोन बिना विज्ञापन और ब्लोटवेयर के अनुभव के साथ आते हैं। दोनों स्मार्टफोन में 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Lava Virat V1 5G और Virat V1 दोनों में 13MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। Virat V1 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Virat V1 में 5000mAh बैटरी मिलती है। दोनों स्मार्टफोन 10W चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
दोनों स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे इन्हें धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षा मिलती है। Virat V1 5G का वजन 210 ग्राम है और इसका साइज 165.85×76.8×8.75mm है। वहीं Virat V1 का साइज 164.96×76.1×8.5mm है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?