OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत

दिवाली के मौके पर वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो रहा है।

OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026 अभी तक जारी है।
  • OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेजन पर ₹84,999 है।
  • OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 अभी तक जारी है। अगर आपने अपने लिए नया फोन नहीं खरीदा है तो आपके पास अभी भी खरीदारी का मौका है। दिवाली के मौके पर वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो रहा है। सेल के दौरान तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा और 7300mAh बैटरी वाले फोन पर जबरदस्त बैंक ऑफर मिल रहा है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। आइए OnePlus 15 पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 15 Price & Offer

OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹84,999 है। हालांकि, सेल के दौरान बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹3500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹81,499 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर अतिरिक्त कीमत कम हो सकती है।

OnePlus 15 Features & Specifications

OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल्स, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color OS 16 पर चलता है। डाइमेंशन की बात करें तो OnePlus 15 की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और वजन 211 ग्राम है। OnePlus के इस फ्लैगशिप फोन में 7300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में OnePlus 15 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट  वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी विकल्प में 5जी, वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, बीडीएस, GALILEO, QZSS और NavIC सपोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  2. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  3. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  6. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  7. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  9. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  10. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »