Lava ने सोमवार को भारत में अपनी नई 'Virat' लाइनअप में विस्तार करते हुए Lava Virat V1 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Lava
Lava Virat V1 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।
Lava ने सोमवार को भारत में अपनी नई 'Virat' लाइनअप में विस्तार करते हुए Lava Virat V1 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन Unisoc चिपसेट के साथ 6GB RAM से लैस किया गया है। इसमें 6,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। यहां हम आपको Lava Virat V1 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Lava Virat V1 Pro 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत ₹2,000 का डिस्काउंट प्रदान कर रही है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत ₹13,999 हो जाएगी। इस फोन की बिक्री 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इस फोन को सिक्किम मिडनाइट और स्पिति फ्रॉस्ट कलर में खरीदा जा सकता है।
Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 260 ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Virat V1 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। यह स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 16 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Virat V1 Pro 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा और दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर शामिल है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 168.29 मिमी, चौड़ाई 77.64 मिमी, मोटाई 8.68 मिमी और वजन 207 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999