Lava Bold N1 5G का नया वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है। फोन को ब्रांड ने इससे पहले 4GB + 64GB और 4GB + 128GB वेरिएंट में लॉन्च किया था। अब इसका 6GB + 128GB वेरिएंट लॉन्च किया गया है। फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 5000mAh बैटरी से लैस होकर आता है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Lava Bold N2 के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस माइक्रोसाइट पर आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर के विकल्पों का टीजर दिया गया है। हालांकि, Lava Bold N2 के स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा आइलैंड के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट दिख रही है।
एमेजॉन की सेल में Samsung Galaxy M06 5G को 12,499 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 8,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में Itel Zeno 20 Max को 8,299 रुपये के रिटेल प्राइस की तुलना में 5,799 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसमें Lava Bold N1 5G को 9,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 7,249 रुपये में खरीदा जा सकता है।
अमेजन पर Lava Bold N1 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। Bold N1 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 6,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते महीने भारतीय बाजार में 7499 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 6,299 रुपये हो जाएगी।
Moto G06 Power का मुकाबला Samsung Galaxy M07 और Lava Bold N1 5G से हो रहा है। Moto G06 Power के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। Samsung Galaxy M07 का 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट 7,699 रुपये लॉन्च किया गया है। वहीं Lava Bold N1 5G के 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट 7,499 रुपये है। Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy M07 में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Lava Bold N1 5G यूनिसोक T765 प्रोसेसर से लैस है।
Samsung Galaxy M07 की टक्कर Lava Bold N1 5G और Vivo Y19e से हो रही है। Samsung Galaxy M07 का 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट 7,699 रुपये लॉन्च किया गया है। वहीं Lava Bold N1 5G के 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट 7,499 रुपये है। जबकि Vivo Y19e का 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 7,999 रुपये में आता है। Galaxy M07 मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Bold N1 5G में यूनिसोक T765 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Y19e में ऑक्टा कोर Unisoc T7225 चिपसेट है।
Samsung Galaxy A07 4G का मुकाबला Lava Bold N1 5G और Tecno Pop 9 5G से हो रहा है। Samsung Galaxy A07 4G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये लॉन्च किया गया है। वहीं Lava Bold N1 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये है। जबकि Tecno Pop 9 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 8,299 रुपये में आता है।
Lava Bold N1 Lite के RAM को वर्चुअल तरीके से 6 GB तक बढ़ाया जा सकेगा। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके कैमरा 30 fps पर 1,080 p रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे।
Lava Bold N1 5G की तुलना Tecno Pop 9 5G और Samsung Galaxy M06 5G से हो रही है। Lava Bold N1 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट 7499 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy M06 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। वहीं Tecno Pop 9 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट 7,999 रुपये है। Lava Bold N1 5G में यूनिसोक T765 प्रोसेसर दिया गया है।
Lava ने भारत में नया स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G पेश कर दिया है। Lava Bold N1 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7499 रुपये और 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7999 रुपये है। Bold N1 5G में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में ऑक्टा कोर UNISOC T765 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Lava Bold N1 और Bold N1 Pro भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। इन दोनों फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Lava Bold N1 Pro में 6.67 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है। जबकि Lava Bold N1 में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Lava Bold N1 की कीमत 5,999 रुपये है। जबकि Bold N1 Pro की कीमत 6,799 रुयपे है।
Lava Bold N1 और Lava Bold N1 Pro भारत में अगले महीने पेश होने जा रहे हैं। कंपनी ने लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है लेकिन Amazon पर टीजर जारी हो चुका है कि फोन 4 जून से खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। स्मार्टफोन्स में कंपनी Unisoc चिपसेट देने जा रही है और इनमें 5,000mAh की बैटरी होगी। Lava Bold N1 को डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिखाया गया है।