50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Bold N1, Bold N1 Pro लॉन्च, कीमत 5999 रुपये से शुरू

Lava ने भारतीय बाजार में अपने दो किफायती स्मार्टफोन Lava Bold N1 और Bold N1 Pro लॉन्च कर दिए हैं।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Bold N1, Bold N1 Pro लॉन्च, कीमत 5999 रुपये से शुरू

Photo Credit: Lava

Lava Bold N1 में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Lava Bold N1 में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Bold N1 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Lava Bold N1 में 13MP का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन
Lava ने भारतीय बाजार में अपने दो किफायती स्मार्टफोन Lava Bold N1 और Bold N1 Pro लॉन्च कर दिए हैं। Bold N1 में 6.75 इंच की डिस्प्ले और Bold N1 Pro में 6.67 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले है। इन दोनों फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Lava Bold N1 और Lava Bold N1 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Bold N1, Bold N1 Pro Price


Lava Bold N1 की कीमत 5,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 4 जून, 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। वहीं Bold N1 Pro की कीमत 6,799 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत कीमत 6,699 रुपये है। इसकी बिक्री 2 जून, 2025 को दोपहर 12 बजे से होगी। ग्राहक चेकआउट के दौरान कूपन कोड का इस्तेमाल करके Bold N1 Pro पर 100 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। यह ऑफर सभी पेमेंट के तरीकों पर लागू होता है। ये दोनों फोन बिक्री के लिए खासतौर पर ई-कॉमर्स साइट Amazon पर अमेजन स्पेशल प्रोग्राम के तहत उपलब्ध होंगे, जिसमें फ्री सर्विस एट होम सपोर्ट शामिल है।
 

Lava Bold N1 Specifications


Lava Bold N1 में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 गो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है। यह फोन प्रीमियम ग्लोसी बैक के साथ रेडिएंट ब्लैक और स्पार्कलिंग आइवरी कलर ऑप्शन में आता है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर UNISOC प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB रैम और 4GB वर्चुअल LPDDR4X रैम है। वहीं 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन के साथ कंपनी 1 साल की वारंटी के साथ घर पर फ्री सर्विस प्रदान कर रही है। 


Lava Bold N1 Pro Specifications


Lava Bold N1 Pro में 6.67 इंच की HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 269 PPI है। यह फोन टाइटेनियम गोल्ड और स्टेल्थ ब्लैक में आता है। इस फोन में ऑक्टा कोर UNISOC T606 प्रोसेसर दिया गया है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट शामिल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी के साथ घर पर फ्री सर्विस प्रदान कर रही है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं रैम को 4GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। हालांकि, साथ में चार्जर सिर्फ 10W का आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  11. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले अर्ली बर्ड डील्स आईं सामने, अभी करें
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »