Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07 vs Lava Bold N1 5G: देखें तुलना, कौन है बेहतर

Motorola ने भारत में नया किफायती स्मार्टफोन Moto G06 Power लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy M07 और Lava Bold N1 5G से हो रही है।

Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07 vs Lava Bold N1 5G: देखें तुलना, कौन है बेहतर

Photo Credit: Motorola/Samsung/Lava

Moto G06 Power, Samsung Galaxy M07 और Lava Bold N1 5G में 4GB रैम है।

ख़ास बातें
  • Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy M07 में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर मिलता है।
  • Lava Bold N1 5G यूनिसोक T765 प्रोसेसर से लैस है।
विज्ञापन

Motorola ने भारत में नया किफायती फोन Moto G06 Power लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy M07 और Lava Bold N1 5G से हो रही है। Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy M07 मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Lava Bold N1 5G में ऑक्टा कोर UNISOC T765 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Moto G06 Power, Samsung Galaxy M07 और Lava Bold N1 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07 vs Lava Bold N1 5G

कीमत

Moto G06 Power के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। Samsung Galaxy M07 का 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट 7,699 रुपये लॉन्च किया गया है। वहीं Lava Bold N1 5G के 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट 7,499 रुपये है।

डिस्प्ले और फीचर्स

Moto G06 Power में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1640 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्सल डेनसिटी 395ppi और ब्राइटनेस 600 निट्स है। Samsung Galaxy M07 में 6.7 इंच की PLS LCD HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Lava Bold N1 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

प्रोसेसर

Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy M07 में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Lava Bold N1 5G यूनिसोक T765 प्रोसेसर से लैस है।


ऑपरेटिंग सिस्टम

Moto G06 Power एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। वहीं Samsung Galaxy M07 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7.0 पर काम करता है। जबकि Lava Bold N1 5G एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।

स्टोरेज वेरिएंट

Moto G06 Power में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। वहीं Samsung Galaxy M07 में  4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि Lava Bold N1 5G में 4GB RAM और 64GB/128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

कैमरा सेटअप

Moto G06 Power के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Samsung Galaxy M07 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Lava Bold N1 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का एआई कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

बैटरी बैकअप

Moto G06 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy M07 में 5000mAh बैटरी मिलती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Lava Bold N1 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »