Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Lava
Lava Bold N1 5G में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G लॉन्च कर दिया है। 8 हजार रुपये से कम दामों में आने वाले इस 5G स्मार्टफोन में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है। वहीं इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है। आइए Lava Bold N1 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Lava Bold N1 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7499 रुपये है, लेकिन ₹750 बैंक ऑफर के बाद यह ₹6749 में खरीदा जा सकता है। वहीं 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7999 रुपये है, लेकिन ₹750 बैंक ऑफर के बाद यह ₹7249 में खरीदा जा सकता है। यह फोन शैम्पेन गोल्ड और रॉयल ब्लू कलर में आता है। कंपनी इस फोन के साथ घर पर फ्री सर्विस और 1 साल की वारंटी प्रदान करती है। यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है।
Lava Bold N1 5G में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इस फोन में ऑक्टा कोर UNISOC T765 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी 1 एंड्रॉयड अपग्रेड और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Bold N1 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4GB रैम है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए अतिरिक्त 4GB बढ़ाया जा सकता है। वहीं 64GB / 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, ओटीजी सपोर्ट शामिल है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
Lava Bold N1 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7499 रुपये और 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7999 रुपये है।
Lava Bold N1 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Lava Bold N1 5G में ऑक्टा कोर UNISOC T765 प्रोसेसर दिया गया है।
Lava Bold N1 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999