Launched

Launched - ख़बरें

  • भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Apple TV 4K (4th जेनरेशन) में A19 चिप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि पिछले वर्जन की तुलना में यह 50 प्रतिशत तक तेज CPU परफॉर्मेंस और दोगुनी तक बेहतर GPU परफॉर्मेंस देता है। इस स्ट्रीमिंग डिवाइस में अधिक एफिशिएंट वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक अलग AV1 डिकोडर दिया गया है। इसमें Siri AI के लिए भी सपोर्ट है।
  • Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Apple HomeView में 7 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले True Tone और 500 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें स्टेनलेस स्टील के हिंज के जरिए कनेक्टेड डोम्ड स्पीकर बेस है। एपल का दावा है कि इस हिंज से यूजर्स को टेबलटॉप पर व्युइंग के लिए डिस्प्ले को टिल्ट करने की सुविधा मिलती है। इस स्मार्ट डिस्प्ले का इंटरफेस डिवाइस से यूजर की दूरी के आधार पर दिखाई गई इनफॉर्मेशन को एडजस्ट कर सकता है।
  • 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
    Redmi ने चीन में Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च किया है। नए वेरिएंट में Sand Orange और Energetic Green कलर के साथ 6GB RAM और 256GB स्टोरेज का नया कॉन्फिगरेशन दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 9,000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग भी है। हालांकि, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी में कोई नया अपग्रेड नहीं किया गया है। फिलहाल यह वेरिएंट चीन में लॉन्च हुआ है।
  • CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
    CMF ने Speaker M और Speaker S नाम से दो नए पोर्टेबल Bluetooth स्पीकर्स पेश किए हैं। CMF Speaker M की कीमत 109 डॉलर और Speaker S की कीमत 59 डॉलर रखी गई है। बड़े मॉडल Speaker M में 35W का साउंड आउटपुट मिलता है, जबकि Speaker S में 10W का आउटपुट दिया गया है। दोनों स्पीकर्स में Bluetooth 6.0, IP68 रेटिंग और USB Type-C से ऑडियो चलाने की सुविधा है। कंपनी के मुताबिक, इनकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक चल सकती है। दोनों के फ्रंट पैनल और वॉल्यूम नॉब को बदलकर डिजाइन कस्टमाइज भी किया जा सकता है।
  • Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
    Google ने Fitbit Edge नाम से नया फिटनेस ट्रैकर पेश किया है। इसकी कीमत 179.99 डॉलर यानी करीब 17,200 रुपये है। इसमें 1.34 इंच की AMOLED डिस्प्ले, बिल्ट-इन GPS और 40 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं। यह हार्ट रेट, नींद, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और स्किन टेम्परेचर को ट्रैक कर सकता है। इसमें ECG फीचर भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चल सकती है। डिवाइस में 5ATM और IP68 रेटिंग भी दी गई है। भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
    Oppo Pad Mini Matte Display Edition में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 Mobile Platform का इस्तेमाल किया जाएगा। इस टैबलेट में 8,000 mAh की बैटरी होगी। Oppo Pad Mini में 8.8 इंच 2.5K OLED मैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस टैबलेट में मैट डिस्प्ले से ग्लेयर में कमी होगी और लिखने पर यह पेपर जैसा महसूस होगा।
  • Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
    Acer ने आज भारत में अपनी टैबलेट लाइनअप में विस्तार करते हुए Acer Iconia Tab 12 5G को लॉन्च किया है। इस टैबलेट की शुरुआती कीमत ₹29,999 है। Iconia Tab 12 5G के रियर कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट 10,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
    iQOO Neo 12 स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने कयासों पर विराम लगाते हुए इसकी बैटरी और प्रोसेसर को कंफर्म कर दिया है। Weibo पर iQOO ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि iQOO Neo 12 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। पुराने मॉडल में 7500mAh बैटरी दी गई थी। इस लिहाज से यह बड़ा अपग्रेड होगा।
  • Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
    Volvo ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV EX90 लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.26 करोड़ रुपये रखी गई है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 106kWh की बैटरी और डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जो 456hp की पावर और 670Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 625 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 14.5 इंच की टचस्क्रीन, 9 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, 25 स्पीकर वाला Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम और 9 एयरबैग मिलते हैं। SUV में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है।
  • पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
    Portronics ने भारत में Zeno L Mini वायरलेस लेग मसाजर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 2,849 रुपये रखी गई है। इस डिवाइस में एयर कंप्रेशन तकनीक दी गई है, जो पैरों के आसपास नियंत्रित दबाव बनाकर मसाज करती है। इसमें Calf, Thigh, Upper Arm, Forearm, Recovery और Targeted समेत 6 मसाज मोड मिलते हैं। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा प्रेशर चुन सकते हैं। इसमें 2,000mAh की बैटरी और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 75 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
    OnePlus 16 आज यानी 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है। फोन में BOE X4 डिस्प्ले दिया जाएगा, जो गेमिंग के दौरान 185Hz रिफ्रेश रेट और चुनिंदा गेम्स में 185FPS तक सपोर्ट करेगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 9,000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है। भारत में इसके लॉन्च की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
  • HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
    HMD Pulse सीरीज में नया स्मार्टफोन आने की बात सामने आई है जिसमें दो डिस्प्ले होंगे। यानी फ्रंट डिस्प्ले के साथ ही फोन में एक रियर डिस्प्ले होगा जिसमें कई उपयोगी फीचर्स आ सकते हैं। दावा है कि HMD Pulse 2T Pro के रूप में यह नया फोन आ सकता है। Pulse 2T Pro में 6.68 इंच का डिस्प्ले आ सकता है।
  • 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
    भारतीय मार्केट में Thomson ने अपने नए टीवी पेश किए हैं जिसमें Mini-QD 4K TV भी है। यह 55 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। दूसरा टीवी कंपनी ने Thomson 65-inch JioTele OS TV के रूप में पेश किया है। यह 4K QLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसी के साथ Full HD Smart TV पोर्टफोलियो को भी एक्सपेंड किया है। इसमें 40 इंच और 43 इंच के टीवी लाए गए हैं।
  • Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
    Acer भारत में अपना लेटेस्ट टैबलेट Iconia Tab 11 5G लेकर आई है। कंपनी ने चुपके से इसे अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। साथ में प्राइसिंग का खुलासा भी कर दिया है। Acer Iconia Tab 11 5G में लगभग 11 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलता है। टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वर्जन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate और Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है।

Launched - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »