रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए तीन नए धमाकेदार प्लान पेश किए हैं। ये प्लान अपने साथ ऐसे डेटा बेनिफिट्स लेकर आते हैं जिन्हें सुनकर यूजर्स झूम उठेंगे। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है जिनको ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है। रेगुलर प्लान में मिलने वाले डेटा से ये कई गुना ज्यादा बेनिफिट के साथ पेश किए गए हैं।
Airtel ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में कई बदलाव किए हैं, जिससे कुछ यूजर्स का मोबाइल रिचार्ज खर्च बढ़ सकता है। कंपनी ने 28 दिनों की वैलिडिटी और 1.5GB डेली डेटा वाला 299 रुपये का प्लान बंद कर दिया है। इसके बाद 28 दिनों के लिए डेली डेटा वाला सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्लान 349 रुपये का हो गया है। इसके अलावा 56 दिनों वाले 579 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 619 रुपये और 84 दिनों वाले 859 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी गई है। 799 रुपये वाला 84-दिन का प्लान भी बंद किया गया है।
Vi अपने ग्राहकों के लिए 202 रुपये का प्लान पेश करती है। यह प्लान एक इंटरनेट प्लान है जिसमें 5GB का बंडल डेटा मिलता है। प्लान में कंपनी यूजर को 1 महीने के लिए यह बेनिफिट देती है। इसके साथ टेलीकॉम ऑपरेटर 17 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी देती है। इसमें JioHotstar, SonyLIv, MXPlayer समेत Lionsgate Play, Playflix, Fancode, Manoramax जैसे ओटीटी प्लेयर शामिल हैं।
Airtel के लम्बी वैधता वाले रीचार्ज प्लान्स में एक ऐसा प्लान शामिल किया गया है जो सस्ती कीमत में प्रीमियम लेवल के बेनिफिट्स लेकर आता है। कंपनी का यह प्लान 1798 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। इसे Airtel Official Website या Airtel Thanks App के माध्यम से ऑनलाइन रीचार्ज के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है।
Bharti Airtel को यूजर बेस में बड़ी बढ़ोत्तरी मिली है। कंपनी के 20 लाख के लगभग सब्सक्राइबर बीते अक्टूबर में बढ़े हैं। वहीं, Jio के 79.7 लाख सब्सक्राइबर्स सितंबर में कम हो गए थे। जबकि अक्टूबर में यह संख्या 37.60 लाख रही। साथ ही Vi के भी 19.77 लाख यूजर्स अक्टूबर में कम हो गए। Reliance Jio का भारत में मार्केट शेयर 39.9% है। Airtel का भारत में मार्केट शेयर 33.5% है।
प्लान Rs 3199 में आता है जिसमें कंपनी प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन एक साल के लिए देती है। यहां ध्यान दें कि यह रेगुलर प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन नहीं है।
देशभर में बुधवार सुबह जियो (Jio) यूजर्स को आउटेज का सामना करना पड़ा। अपनी शिकायतों में लोगों ने बताया कि वो Jio Fiber सर्विसेज के साथ-साथ Jio mobile सर्विस को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।
यूपी ईस्ट सर्कल में 10 करोड़ से ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर्स हैं। मई महीने तक यहां रिलायंस जियो के 3.29 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर्स थे। वहीं, भारती एयरटेल के पास 3.7 करोड़ और वोडाफोन आइडिया के 2.02 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे।