• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Coronavirus का असर: नए JioFiber यूज़र्स को मुफ्त 10Mbps प्लान, मौजूदा ग्राहकों को दोगुना डेटा

Coronavirus का असर: नए JioFiber यूज़र्स को मुफ्त 10Mbps प्लान, मौजूदा ग्राहकों को दोगुना डेटा

Reliance Jio ने यह पहल भारत को कोरोनावायरस से लड़ने में मदद करने के लिए की है। इस समय जब लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं और कई शहरों में लॉकडाउन की स्थिति है, कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा ना आए।

Coronavirus का असर: नए JioFiber यूज़र्स को मुफ्त 10Mbps प्लान, मौजूदा ग्राहकों को दोगुना डेटा

Reliance Jio के मौजूदा जियोफाइबर ग्राहकों को दो गुना डेटा मिलेगा

ख़ास बातें
  • नए जियोफाइबर ग्राहकों को 10 एमबीपीएस स्पीड वाला प्लान मुफ्त मिलेगा
  • ग्राहकों को केवल राउटर का पैसा देना होगा
  • मौजूदा JioFiber ग्राहकों को डबल डेटा का फायदा मिलेगा
विज्ञापन
Reliance Industries Limited की #CoronaHaaregaIndiaJeetega (कोरोना हारेगा इंडिया जीतेगा)पहल के जरिए रिलायंस जियो बिना किसी सर्विस चार्ज के बुनियादी JioFiber ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी देगी। इसमें कहा गया है कि भौगोलिक व्यवहार्यता को ध्यान में रखते हुए, कंपनी अपने ग्राहकों को बिना किसी शुल्क के 10Mbps स्पीड वाला मुफ्त कनेक्शन देगी। इसके अलावा मौजूदा जियोफाइबर ग्राहकों को सभी प्लान में डबल डेटा मिलेगा। कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि इस कठिन समय में मोबिलिटी सेवाएं हर समय अच्छी तरह काम करती रहें।

रिलायंस ने यह पहल भारत को कोरोनावायरस से लड़ने में मदद करने के लिए की है। इस समय जब लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं और कई शहरों में लॉकडाउन की स्थिति है, कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा ना आए, क्योंकि संचार का प्राथमिक साधन इस समय इंटरनेट है। इस पहल के तहत जियो अपने सेवा क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्ति को 10Mbps स्पीड के साथ मुफ्त में बुनियादी JioFiber ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी देगी। यह ऑफर नए ग्राहकों के लिए हैं। इंटरनेट एक्सेस में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन सब्सक्राइबर को राउटर के लिए भुगतान करना होगा। कंपनी का कहना है कि होम गेटवे राउटर कम से कम रिफंडेबल डिपॉजिट के साथ दिया जाएगा। ऐसा नहीं है कि जियो केवल नए ग्राहकों का ध्यान रख रही है। कंपनी ने मौजूदा जियोफाइबर ग्राहकों के लिए भी डबल डेटा की घोषणा की है।

जियो के मुताबित, मौजूदा जियोफाइबर ग्राहकों को सभी प्लान में दो गुना डेटा मिलेगा। हाल ही में Jio ने यह भी घोषणा की थी कि कंपनी अपने 4G डेटा वाउचर पर डबल डेटा देगी। इन वाउचर्स में बिना अतिरिक्त लागत के नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट भी शामिल होंगे। कंपनी का कहना है कि इन सेवाओं को चालू रखने में मदद करने के लिए आवश्यक टीमों को देश भर में एक रोटेशनल बेस पर तैनात किया जाएगा।

वुहान में शुरू होने वाले कोरोनावायरस के प्रकोप ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है और अब पिछले कुछ दिनों से इस वायरस का संक्रमण भारत में भी फैलना शुरू हो गया है। इस समय दुनियाभर में  15,300 से अधिक लोगों की मृत्यु के साथ कोरोनवायरस के 349,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। साथ ही 100,000 से अधिक लोग इससे उभर चुके हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  7. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  10. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »