Jio की सर्विस बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने Airtel से मिलाया हाथ

इस समझौते को लेकर रिलायंस जियो का कहना है कि नए स्पेक्ट्रम के जुड़ने से कंपनी का बुनियादी ढांचा और नेटवर्क क्षमताओं में सुधार आएगा।

Jio की सर्विस बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने Airtel से मिलाया हाथ

Jio और Airtel के बीच यह सौदा 1,497 करोड़ रुपये में हुआ है

ख़ास बातें
  • Jio ने Airtel से अतिरिक्त स्पेक्ट्रम खरीदा है
  • 1,497 करोड़ रुपये में हुआ है सौदा
  • सौदे के बाद दिल्ली, मुंबई और आंध्र प्रदेश में सर्विस बेहतर होने की उम्मीद
विज्ञापन
भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री से सबसे ताज़ी और बड़ी खबर आई है। दो टेलीकॉम दिग्गजों Reliance Jio और Airtel के बीच दिल्ली, मुंबई और आंध्र प्रदेश सर्किल में 800Mhz बैंड में कुछ स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए समझौता हुआ है। जियो ने यह सौदा करीब 1,497 करोड़ रुपये में किया है। इस समझौते के चलते रिलायंस जियो को 800Mhz बैंड में जो अतिरिक्त स्पेक्ट्रम मिलेगा, उसका उपयोग कर कंपनी आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में  अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दे सकेगी।

Airtel की प्रेस रिलीज़ के अनुसार, जियो और एयरटेल के बीच यह समझौता 1,497 करोड़ रुपये में तय हुआ है। इसके बाद, दिल्ली, मुंबई और आंध्र प्रदेश सर्किल में Jio के पास 7.5Mhz अतिरिक्त स्पेक्ट्रम होगा। कंपनी इसका सबसे ज्यादा हिस्सा आंध्र प्रदेश में इस्तेमाल करेगी, जो 3.75Mhz होगा। इसके अलावा दिल्ली में 1.25 और मुंबई में 2.50 मेगाहर्ट्ज़ अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का उपयोग किया जाएगा। निश्चित तौर पर अतिरिक्त स्पेक्ट्रम के चलते जियो ग्राहकों को भविष्य में बेहतर सेवाएं मिल सकेगी।

इस समझौते को लेकर रिलायंस जियो का कहना है कि नए स्पेक्ट्रम के जुड़ने से कंपनी का बुनियादी ढांचा और नेटवर्क क्षमताओं में सुधार आएगा। इस अतिरिक्त स्पेक्ट्रम के बाद रिलायंस जियो के पास आंध्र प्रदेश और दिल्ली सर्किल में 800Mhz बैंड में 2X10 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम उपलब्ध होगा और मुंबई सर्किल के 800Mhz बैंड में 2X15 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि इससे इन तीनों सर्किल में ग्राहक सेवाओं में और मजबूती देखने को मिलेगी।

यूज़र्स को इस समझौते का लाभ कब मिलेगा, इस पर एक सटीक समयसीमा अभी तक साझा नहीं की गई है। Jio ने कहा है कि व्यापारिक समझौता दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा जारी स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग दिशानिर्देशों के अनुसार था और यह विनियामक और वैधानिक अनुमोदन के अधीन है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »