BSNL अक्‍टूबर में देगी खुशखबरी! 4G नेटवर्क की हो सकती है लॉन्चिंग

BSNL 4G launch : कंपनी के एक सीनियर ऑफ‍िसर ने कहा कि हमने सभी सर्किलों और प्रमुख शहरों में अपने 4G नेटवर्क का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

BSNL अक्‍टूबर में देगी खुशखबरी! 4G नेटवर्क की हो सकती है लॉन्चिंग

कंपनी अपने यूजर्स को 4G सिम स्वैप या अपग्रेड करने के लिए भी कह रही है।

ख़ास बातें
  • बीएसएनएल का 4G नेटवर्क अक्‍टूबर में हो सकता है लॉन्‍च
  • कंपनी ने देशभर में 25 हजार से ज्‍यादा टावर लगाए
  • कंपनी ने स्वदेशी 4G नेटवर्क किया है तैयार
विज्ञापन
BSNL 4G launch : भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 4G सेवाएं बहुत जल्‍द देश में शुरू हो सकती हैं। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने बताया था कि उसने देश में 15 हजार से ज्‍यादा 4G साइट्स बना ली हैं। अब जानकारी मिली है कि कंपनी ने पूरे देश में 25 हजार 4G टावर स्‍थापित कर लिए हैं। इसका मतलब है कि बीएसएनएल 4G का आगाज जल्‍द होने जा रहा है। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के हवाले से टेलिकॉमटॉक ने लिखा है कि अक्टूबर 2024 में बीएसएनएल की 4जी सेवाएं शुरू होने की उम्‍मीद है। 

रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल 4G के ट्रायल के रिजल्‍ट काफी संतोषजनक रहे हैं। इसके अलावा कंपनी अपने यूजर्स को 4G सिम स्वैप या अपग्रेड करने के लिए भी कह रही है। ऐसा करने पर ही 4G सर्विसेज को एक्‍सेस किया जा सकेगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के एक सीनियर ऑफ‍िसर ने कहा कि हमने सभी सर्किलों और प्रमुख शहरों में अपने 4G नेटवर्क का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रिजल्‍ट आशाजनक रहे हैं। समय आ गया है कि हम अपनी कमर्शल 4G सर्विसेज को शुरू करें। 

इससे पहले, टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ रही है। उन्‍होंने बताया था कि कंपनी ने स्वदेशी 4G नेटवर्क तैयार है, जिसे 5G में अपग्रेड करने के लिए काम किया जा रहा है। 

सिंधिया ने बताया था कि 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत, स्वदेशी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल वाला 4G नेटवर्क तैयार है और कुछ महीनों में BSNL के जरिए इसकी सर्विस पूरे देश में उपलब्ध होगी। उनका कहना था, "Reliance Jio और Bharti Airtel के 4G नेटवर्क लॉन्च करने पर बहुत से लोगों ने पूछा था कि BSNL क्यों नहीं? यह प्रधानमंत्री का संकल्प था कि अगर हमें सरकारी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क को डिवेलप करना है तो हम चीन या किसी अन्य देश से इक्विपमेंट का इस्तेमाल नहीं करेंगे।" यह फैसला किया गया था कि एक स्वदेशी टेक्नोलॉजी को डिवेलप किया जाएगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »