Latest Mobile Phones India

Latest Mobile Phones India - ख़बरें

  • Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
    Oppo Find X10 सीरीज ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारत में भी लॉन्च कर दी गई है। सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल Oppo Find X10 के नाम से आता है जो कि आकर्षक फीचर्स से लैस किया गया है। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट लगा है। यह 200MP कैमरा सेटअप से लैस होकर आता है।
  • Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
    Xiaomi का Poco X8s फोन लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में पेश कर दिया गया है। फोन में 6.35 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले मिलता है। फोन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसिंग के लिए यह Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस किया गया है। लेटेस्ट Poco फोन में 50MP मेन सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
    Samsung Galaxy F70 5G को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन अफॉर्डेबल प्राइस सेग्मेंट में आया है और धांसू फीचर्स लेकर आया है। इसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। रियर में तीन कैमरा वाला सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 50MP का है। फोन में 5nm Exynos 1330 चिपसेट लगा है। सैमसंग का सस्ता फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है।
  • Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
    Samsung Galaxy F70 5G आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन एक बजट मोबाइल के रूप में आने वाला है। कंपनी ने इसकी प्राइसिंग के संकेत भी दे दिए हैं जिससे पता चलता है कि फोन निश्चित रूप से ₹20 हजार से कम में मार्केट के अंदर एंट्री लेगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस भी टीज कर दिए हैं। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी जो कि 5000mAh की होगी।
  • iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
    iQOO Neo 12 स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने कयासों पर विराम लगाते हुए इसकी बैटरी और प्रोसेसर को कंफर्म कर दिया है। Weibo पर iQOO ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि iQOO Neo 12 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। पुराने मॉडल में 7500mAh बैटरी दी गई थी। इस लिहाज से यह बड़ा अपग्रेड होगा।
  • HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
    HMD Pulse सीरीज में नया स्मार्टफोन आने की बात सामने आई है जिसमें दो डिस्प्ले होंगे। यानी फ्रंट डिस्प्ले के साथ ही फोन में एक रियर डिस्प्ले होगा जिसमें कई उपयोगी फीचर्स आ सकते हैं। दावा है कि HMD Pulse 2T Pro के रूप में यह नया फोन आ सकता है। Pulse 2T Pro में 6.68 इंच का डिस्प्ले आ सकता है।
  • Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
    ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है जिसकी तारीख 21 अक्टूबर के लिए निर्धारित कर दी गई है। कंपनी ने फोन सीरीज के लॉन्च की जगह भी तय कर दी है। सीरीज में कंपनी Oppo Find X10 स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ हाई एंड वेरिएंट Oppo Find X10 Pro Max को भी लॉन्च करेगी। फोन का डिजाइन भी सामने आ गया है।
  • Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
    Tecno Pop 20C कंपनी का नया फोन है जो चुपके से कंपनी ने पेश कर दिया है। फोन एक रिटेलर वेबसाइट पर प्राइसिंग के साथ लिस्ट भी हो गया है। फोन के स्पेसिफिकेशंस भी यहां सामने आ गए हैं। Tecno Pop 20C में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसके साथ ही इसमें बड़ी बैटरी है।
  • HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
    HMD Vibe 2 5G का नया दिवाली एडिशन कंपनी ने पेश किया है। यह फोन HMD की ओर से मई 2026 में पेश किया गया था। अब फोन का नया वाइन रेड कलर वेरिएंट उतारा गया है जिसे 11 हजार से भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा। फोन Flipkart Big Billion Days Sale में उपलब्ध होने जा रहा है।
  • ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
    अगर आप ₹25,000 तक के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस रेंज में कई नए मॉडल्स मौजूद हैं। Redmi 17 5G से लेकर Oppo K14 Lite, Infinix Hot 70 Pro 5G+, Ai+ Nova 2 Power 5G, Lava Bold N4 Pro 5G और Philips S7221 5G तक कई फोन इस सेगमेंट में नए ऑप्शन देते हैं। इनमें 7,900mAh तक की बड़ी बैटरी, 144Hz तक का डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और नए प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां देखें इन नए स्मार्टफोन्स की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और खास फीचर्स।
  • ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
    OnePlus 7 Pro को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने 57,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन फोन को इस वक्त 35,999 रुपये से भी 2 हजार तक और सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
    HMD Vibe 2 Pro 5G को कंपनी जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। फोन 29 सितंबर के दिन मार्केट में लॉन्च होगा। फोन को कंपनी Flipkart Unique डिवाइस के तौर पर लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने X पर अधिकारिक रूप से लॉन्च की घोषणा कर दी है।
  • Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
    Motorola Signature 27 आज मार्केट में पेश होने जा रहा है। फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। इस फोन के साथ Motorola बहुत कुछ नया करने जा रही है। काफी समय से कंपनी ने अपने स्मार्टफोन्स के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया था। लेकिन Motorola Signature 27 के साथ बहुत बड़ा परिवर्तन आने वाला है।
  • Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
    Lava Virat Curve 5G आज, यानी 21 सितंबर को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च इवेंट को कंपनी के अधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। फोन में कंपनी रियर डिस्प्ले देने जा रही है। Virat Curve 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगाया है। रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
  • itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
    itel Zeno 300 का लॉन्च भारत में टीज कर दिया है। Amazon India ने फोन के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट पर फोन को लिस्ट किया है। फोन का मेन हाइलाइट इसकी बैटरी होगी जो कि 6000mAh की रहने वाली है। फोन के साथ कंपनी फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट भी दे सकती है। फोन के अंदर रियर साइड में दो कैमरा मिलने वाले हैं। इसके साथ में फ्लैश भी होगा।

Latest Mobile Phones India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »