Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ

लेटेस्ट Poco फोन में 50MP मेन सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।

Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ

Photo Credit: Ximitime

Poco X8s फोन में कंपनी ने 6.35 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले लगाया है। फोन में LTPO OLED पैनल मिलता है

ख़ास बातें
  • फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट लगा है।
  • 12GB तक रैम, और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज पेअर की गई है।
  • यह फोन 22.5W रीवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
विज्ञापन

Xiaomi का Poco X8s फोन लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में पेश कर दिया गया है। फोन में 6.35 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले मिलता है। फोन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसिंग के लिए यह Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस किया गया है। लेटेस्ट Poco फोन में 50MP मेन सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में कंपनी ने 6,330mAh की बैटरी लगाई है। साथ में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Poco X8s Price

Poco X8s को कंपनी ने वियतनाम में लिस्ट किया है। फोन के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत VND 11,500,000 (लगभग 42,000 रुपये) है। जबकि 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत VND 14,000,000 (लगभग 51,000 रुपये) है। फोन को कंपनी तीन रंगों में पेश (via) किया है जिसमें व्हाइट, ब्लैक, और ब्लू को शामिल किया गया है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। सेल 6 से 9 नवंबर के बीच में होगी। 

Poco X8s Features, Specifications

Poco X8s फोन में कंपनी ने 6.35 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले लगाया है। फोन में LTPO OLED पैनल मिलता है जिसके बेजल्स केवल 1.18mm के हैं। यह 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट लगा है। साथ में 12GB तक रैम, और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज पेअर की गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 16 आधारित HyperOS 3 पर रन करता है। 

Poco X8s में 50MP मेन सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेकंडरी कैमरा 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग 32MP कैमरा से की जा सकती है जो फ्रंट साइड में मौजूद है। फोन में कंपनी ने 6,330mAh की बैटरी लगाई है। साथ में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह फोन 22.5W रीवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, USB Type-C जैसे ऑप्शन हैं। यह इन्फ्रारेड ब्लास्टर के साथ आता है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 रेटिंग दी गई है। फोन की मोटाई 8.06mm है, और वजन 187 ग्राम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »