Laptop Launch 2026

Laptop Launch 2026 - ख़बरें

  • Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
    Acer ने भारत में नया Swift Neo AI Laptop लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹67,999 है और इसे Flipkart, Acer E-store समेत दूसरे चैनल्स से खरीदा जा सकता है। लैपटॉप में Intel Core Ultra 5 और Core Ultra 7 H सीरीज प्रोसेसर का विकल्प मिलता है। इसमें 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक PCIe NVMe SSD स्टोरेज दी गई है। स्क्रीन 14 इंच की WUXGA IPS है, जबकि चुनिंदा मॉडल में OLED पैनल भी मिलता है। लैपटॉप का वजन 1.25Kg और मोटाई 17.2mm है। इसमें 52Wh बैटरी, 65W USB Type-C चार्जिंग, Wi-Fi 6 और 1080p वेबकैम भी दिया गया है।
  • Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
    Samsung ने दुनिया का पहला ऐसा डिस्प्ले पैनल लॉन्च कर दिया है जो बड़े साइज में भी 300Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। कंपनी ने 16 इंच OLED पैनल का अनावरण किया जो कि 300Hz के वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।
  • Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
    Asus ने भारत में अपने नए लैपटॉप Vivobook 14, और Vivobook 15 को लॉन्च किया है। ये लैपटॉप खासतौर पर AI फीचर्स से लैस किए गए हैं। लैपटॉप में Intel Core 7 Series 3 चिपसेट मिलता है। साथ में साथ में कंपनी ने समर्पित NPU भी दिया है। कंपनी का कहना है कि लैपटॉप काम, पढ़ाई और मनोरंजन, सभी तरह के इस्तेमाल के लिए बने हैं।
  • Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
    Asus ने भारतीय बाजार में Vivobook 15 (2026) और TUF Gaming A15 (2026) लॉन्च किए हैं। Vivobook 15 को Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जबकि TUF Gaming A15 में AMD Ryzen 7 8845HS और NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU मिलता है। दोनों लैपटॉप Windows 11, 16GB DDR5 RAM और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आते हैं। Vivobook 15 की शुरुआती कीमत 1,07,990 रुपये और TUF Gaming A15 की कीमत 1,24,990 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर्स में बैंक डिस्काउंट, Easy Pay और 9 महीने तक No Cost EMI का लाभ मिलेगा।
  • Dell 15 (2026) लैपटॉप भारत में लॉन्च: AI फीचर्स, Intel Core Ultra 2 प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप!
    Dell ने भारत में अपना नया Dell 15 AI-powered लैपटॉप लॉन्च किया है, जो Intel Core Ultra 2 सीरीज H प्रोसेसर पर चलता है। कंपनी के मुताबिक इसमें Intel Arc ग्राफिक्स और डेडिकेटेड NPU दिया गया है, जिससे AI वर्कलोड और मल्टीटास्किंग बेहतर होती है। लैपटॉप में 15 इंच FHD डिस्प्ले, 13,380 mAh बैटरी और ExpressCharge सपोर्ट मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 69,699 रुपये रखी गई है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों चैनल्स पर उपलब्ध है। यह डिवाइस काम, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।
  • A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
    Apple ने अपनी Mac लाइनअप में नया MacBook Neo पेश किया है, जिसे एंट्री लेवल लैपटॉप के तौर पर लाया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें A18 Pro चिप, 13 इंच Liquid Retina डिस्प्ले और 8GB यूनिफाइड मेमोरी दी गई है। लैपटॉप में 256GB और 512GB SSD स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। MacBook Neo में फैनलेस डिजाइन, 1080p FaceTime कैमरा, Wi Fi 6E और Bluetooth 6 सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक चार्ज में 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग बैटरी बैकअप दे सकता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये रखी गई है।
  • MacBook Air M5 लॉन्च, 32GB तक रैम, 4TB तक स्टोरेज के साथ दमदार M5 चिप, जानें कीमत
    MacBook Air M5 को Apple ने अपने लेटेस्ट लैपटॉप के रूप में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का सबसे पतला लैपटॉप अब नए दमदार चिपसेट से लैस होकर आता है जिसमें फास्ट स्टोरेज और बेहतर वायरलैस कनेक्टिविटी होने का दावा किया गया है। लैपटॉप में 16 जीबी की रैम मिलती है और 512 जीबी की स्टैंडर्ड स्टोरेज दी गई है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह लैपटॉप M5 चिपसेट से लैस है जिसके लिए एपल ने बड़े दावे किए हैं।
  • LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
    LG ने 2026 Gram फैमिली के तहत नया Gram 14 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जो फिलहाल जापान में प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। लैपटॉप का वजन 1.12 किलोग्राम और मोटाई 15.7mm है। इसमें 14 इंच IPS डिस्प्ले, 72Wh बैटरी और AMD Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर दिया गया है। बेस वेरिएंट में 16GB रैम और 512GB SSD मिलती है, जबकि हाई एंड मॉडल में 32GB तक रैम का विकल्प है। कीमत JPY 215,820 से शुरू होती है।
  • लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
    Portronics ने भारत में Mport Space नाम का नया 8 इन 1 USB Type C हब लॉन्च किया है। इसमें इन बिल्ट M.2 SSD स्लॉट दिया गया है, जो NVMe और SATA SSD को सपोर्ट करता है। हब में 4K 30Hz HDMI आउटपुट, USB 3.0, SD और microSD कार्ड रीडर, Type C डेटा पोर्ट और 100W Power Delivery पास थ्रू चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कंपनी के मुताबिक यह सिंगल Type C कनेक्शन के जरिए स्टोरेज, चार्जिंग और डिस्प्ले का समाधान देता है। इसकी कीमत 2,799 रुपये रखी गई है और 12 महीने की वारंटी मिलती है।
  • CES 2026: Samsung Galaxy Book 6 सीरीज लैपटॉप हुए लॉन्च, 30 घंटे बैटरी बैकअप और नए Intel चिप्स
    Samsung ने CES 2026 के दौरान अपनी नई Galaxy Book 6 लैपटॉप सीरीज लॉन्च की है। इस लाइनअप में Galaxy Book 6 Ultra, Galaxy Book 6 Pro और स्टैंडर्ड Galaxy Book 6 शामिल हैं। नई सीरीज Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर पर आधारित है, जो 18A प्रोसेस पर बने पहले क्लाइंट चिप्स बताए जा रहे हैं। Galaxy Book 6 Ultra और Pro मॉडल्स में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 30 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। सीरीज में AI फीचर्स और बेहतर कूलिंग सिस्टम भी शामिल हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »