Dell 15 AI-powered लैपटॉप भारत में लॉन्च हुआ है, जिसमें Intel Core Ultra 2 प्रोसेसर और AI फीचर्स दिए गए हैं।
Photo Credit: Dell
Dell 15 (2026) की शुरुआती कीमत 69,699 रुपये रखी गई है
Dell ने भारत में अपना नया Dell 15 AI-powered लैपटॉप लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी के मुताबिक काम, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट के लिए स्मूद मल्टीटास्किंग देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra 2 सीरीज H प्रोसेसर के साथ आता है, जो Arrow Lake आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। इसके साथ Intel Arc ग्राफिक्स और ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग के लिए डेडिकेटेड NPU भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो Dell 15 (2026) में Intel Core Ultra 5 225H और Core Ultra 7 255H प्रोसेसर के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें Intel Arc ग्राफिक्स के साथ डेडिकेटेड NPU दिया गया है, जो AI वर्कलोड को हैंडल करने में मदद करता है। कंपनी के मुताबिक, इससे मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है और बैटरी पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता।
लैपटॉप में 15 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है, जो 300 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें तीन तरफ से नैरो बेजल, वाइड व्यूइंग एंगल और एंटी-ग्लेयर कोटिंग दी गई है। साथ ही ComfortView सॉफ्टवेयर भी मिलता है, जो कथित तौर पर ब्लू लाइट को कम करके लंबे समय तक इस्तेमाल को ज्यादा आरामदायक बनाता है।
कम्युनिकेशन के लिए इसमें HD वेबकैम, इनबिल्ट माइक्रोफोन्स और AI-बेस्ड नॉइज रिडक्शन फीचर दिया गया है, जिससे वीडियो कॉलिंग बेहतर हो सकती है। इसमें 13,380 mAh की बैटरी दी गई है, जो ExpressCharge टेक्नोलॉजी के साथ आती है और कंपनी के मुताबिक एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें फुल-फंक्शन USB Type-C पोर्ट और वायरलेस ऑप्शन्स दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग डिवाइसेस और डिस्प्ले के साथ कनेक्ट करना आसान होता है। इसके अलावा यह लैपटॉप ENERGY STAR और EPEAT Gold with Climate+ सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Dell 15 (2026) की शुरुआती कीमत 69,699 रुपये रखी गई है। यह लैपटॉप Dell की ऑफिशियल वेबसाइट, Dell Exclusive Stores, बड़े रिटेल आउटलेट्स और मल्टी-ब्रांड स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध है। इसे Carbon Black और Platinum Silver कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत