Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज

Acer Swift Neo AI Laptop भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें Intel Core Ultra प्रोसेसर, 32GB RAM, 1TB SSD और 65W USB Type-C चार्जिंग मिलती है।

Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज

Photo Credit: Acer

Acer Swift Neo AI Laptop 32GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • Acer Swift Neo की शुरुआती कीमत ₹67,999 रखी गई
  • लैपटॉप में 32GB RAM और 1TB SSD क ऑप्शन
  • सिर्फ 1.25Kg वजन और 65W USB Type-C चार्जिंग
विज्ञापन

Acer ने भारत में अपना नया Swift Neo AI लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया लैपटॉप हल्के और पतले डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें लेटेस्ट Intel Core Ultra 5 और Core Ultra 7 H सीरीज प्रोसेसर दिए गए हैं, जो AI फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। लैपटॉप में 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले मिलता है, जबकि चुनिंदा मॉडल में OLED स्क्रीन का ऑप्शन भी है। इसमें 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक PCIe NVMe SSD स्टोरेज मिलती है।

Acer Swift Neo की शुरुआती कीमत 67,999 रुपये रखी गई है। इसे Flipkart, Acer E-store और दूसरे रिटेल चैनल्स के जरिए खरीदा जा सकता है। Acer Swift Neo में 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 1920×1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो सपोर्ट करती है। इसकी ब्राइटनेस 300 निट्स तक है। कंपनी चुनिंदा मॉडल में OLED डिस्प्ले का ऑप्शन भी दे रही है। स्क्रीन के चारों तरफ पतले बेजल दिए गए हैं, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो बेहतर रहता है।

परफॉर्मेंस के लिए लैपटॉप में Intel Core Ultra 5 और Core Ultra 7 H Gaming-Grade प्रोसेसर का ऑप्शन मिलता है। इनमें Intel AI Boost भी इंटीग्रेटेड है, जिससे AI आधारित कामों को प्रोसेसर स्तर पर सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप में 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB PCIe NVMe SSD स्टोरेज दी गई है।

Swift Neo को पोर्टेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका वजन सिर्फ 1.25 किलोग्राम है, जबकि मोटाई 17.2mm है। इसमें ऊपर और नीचे मेटल कवर दिया गया है। लैपटॉप में 180 डिग्री तक खुलने वाला हिंज भी मिलता है, जिससे स्क्रीन को अलग-अलग एंगल पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा बैकलिट कीबोर्ड, प्रिसिजन टचपैड और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर की मदद से लैपटॉप को जल्दी अनलॉक किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए Swift Neo में दो फुल-फंक्शन USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। इनका इस्तेमाल चार्जिंग, डेटा ट्रांसफर और डिस्प्ले आउटपुट के लिए किया जा सकता है। लैपटॉप में 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा HDMI और कई USB पोर्ट दिए गए हैं।

वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 मिलता है, जिससे वीडियो कॉल, स्ट्रीमिंग, फाइल ट्रांसफर और ऑनलाइन काम के दौरान तेज कनेक्शन मिल सकता है। वीडियो कॉलिंग के लिए लैपटॉप में Full HD 1080p वेबकैम दिया गया है। साथ में डुअल स्पीकर मिलते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Swift Neo Windows 11 Home पर चलता है और इसमें Microsoft Copilot का सपोर्ट दिया गया है। इससे यूजर्स को AI आधारित फीचर्स का इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिलता है। पावर के लिए लैपटॉप में 52Wh बैटरी दी गई है। इसे 65W USB Type-C चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »