Jio Validity

Jio Validity - ख़बरें

  • Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
    Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए ₹10,000 वाला Broadband Freedom Pack ऑफर कर रहा है। इसमें 15 महीने की सर्विस वैलिडिटी और 100Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है। यह पैक JioFiber और JioAirFiber कनेक्शन के लिए उपलब्ध है, लेकिन दोनों में डेटा लिमिट अलग-अलग है। JioFiber यूजर्स को 3.3TB डेटा मिलता है, जबकि JioAirFiber यूजर्स को 1TB डेटा दिया जाता है। पैक में Amazon Prime Lite, JioHotstar, SonyLIV और ZEE5 समेत कई OTT ऐप्स के सब्सक्रिप्शन और लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी शामिल है। इसके अलावा, Jio के पास ₹8,888 वाला Freedom Pack भी है, जिसमें 30Mbps तक की स्पीड और लंबी वैलिडिटी मिलती है। रिचार्ज करने से पहले ग्राहकों को पात्रता और प्लान की शर्तें चेक करनी चाहिए।
  • Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
    Vodafone Idea 365 दिन यानी कि पूरे 1 साल की वैधता के साथ ₹3749 में एक प्रीपेड प्लान प्रदान करता है। इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 4G और 5G दोनों ही स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान किया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसमें डेली 100 एसएमस भी मिलते हैं। हालांकि, इसमें अन्य बंडल फायदे नहीं दिए जाते हैं।
  • Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
    Airtel, Jio और Vodafone idea भारत में 1 साल की वैधता के साथ कई प्रीपेड प्लान की पेशकश करती हैं, लेकिन हम आज इन तीनों कंपनियों के ₹3599 में आने वाले ऐसे प्लान प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं जो कि 365 दिनों की वैधता प्रदान करते हैं। यहां पर एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के इन तीनों प्लान के बीच की गई तुलना से आप यह जान सकते हैं कि किस प्लान में बेहतर फायदे मिल रहे हैं।
  • साल में 13 बार रिचार्ज से बचना है? जानें Jio, Airtel और Vi के महीने भर वाले सभी प्लान
    राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने 28 दिन वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान को लेकर संसद में सवाल उठाए और इसे यूजर्स के लिए नुकसानदायक बताया। उनके मुताबिक, इस सिस्टम की वजह से लोगों को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च होता है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही 30 दिन और 1 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर कर रही हैं, लेकिन इनके बारे में बहुत कम यूजर्स को जानकारी होती है। ऐसे में Jio, Airtel और Vi के इन प्लान्स को जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • 365 दिनों तक 900GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar, Google Gemini AI वाला धांसू Jio प्लान!
    Reliance Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लम्बी वैधता वाले दो खास प्लान पेश करती है। ये प्रीपेड प्लान यूजर्स को भर भरकर बेनिफिट्स देते हैं। कंपनी के ये प्लान ऐसे रीचार्ज पैक हैं जिनसे अपग्रेड करवाने के बाद आपको सालभर तक वैलिडिटी, डेटा और एंटरटेनमेंट के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी। 365 दिनों की वैधता के साथ प्लान्स में अनलिमिटिड 5जी सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ भी मिलता है।
  • 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री स्टोरेज, AI सब्सक्रिप्शन वाले धांसू Jio प्लान
    कंपनी अपने यूजर्स को अफॉर्डेबल प्राइस में कई ऐसे डेटा प्लान देती है जो एक बार रिचार्ज करवाने पर सालभर के लिए आपको टेंशन मुक्त कर देते हैं। जियो अपने ग्राहकों के लिए 3999 रुपये का प्लान पेश करती है जिसमें यूजर को 365 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है।
  • मात्र 44 रुपये में Jio यूजर्स को मिलेगी 1 साल की वैधता, आते रहेंगे कॉल और मैसेज, जानें कैसे
    जियो का 11 रुपये का एक सस्ता डाटा प्लान मौजूद है। इसमें सिर्फ एक घंटे की वैधता के साथ 10GB हाई स्पीड डाटा (4G) मिलता है, जो रिचार्ज एक्टिवेशन के बाद सिर्फ 1 घंटे तक ही उपयोग किया जा सकता है। अगर यूजर्स एक घंटे तक इसका इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ब्राउज कर सकते हैं और यह मीटर्ड और मेजर्ड आउटगोइंग डाटा ट्रैफिक में गिना आता है। एइससे 90 दिनों की एक और रोलिंग विंडो मिलती है।
  • Jio का 365 दिनों तक 912.5GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, JioHotstar फ्री Pro Google Gemini वाला धांसू प्लान
    जियो का 3599 रुपये का प्लान एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। इसमें यूजर को असीमित वॉइस कॉल करने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही डेली बेसिस पर 100SMS भी कंपनी फ्री दे रही है। इसमें JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल यूजर को दिया गया है जो नए कनेक्शन पर मिलता है। इसके साथ ही जियोहॉटस्टार का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ 50GB की JioAICloud की फ्री स्टोरेज मिल रही है।
  • Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: सबसे सस्ता 30 दिनों की वैधता वाला प्लान
    भारत में Jio, Airtel, Vodafone Idea और BSNL 30 दिनों की वैधता के साथ प्रीपेड प्लान प्लान करती हैं। BSNL के 141 रुपये वाले प्लान में प्रति दिन 1.5GB डाटा प्रदान किया जाता है। Vodafone Idea के 379 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है। Airtel के 319 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा आता है। Jio के 319 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • 365 दिनों तक 912.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, 5G, फ्री मूवी, टीवी शो देता है Jio का यह धांसू प्लान!
    Airtel, Vi जैसे ऑपरेटर्स की तुलना में रिलायंस जियो अभी भी कुछ प्लान बेहद किफायती दाम में पेश करती है। खासकर कंपनी के 1 साल या 365 दिनों की वैधता वाले प्लान काफी किफायती साबित होते हैं। इन प्लान्स की खास बात यह है कि इनमें भरपूर डेली डेटा मिलता है, वैलिडिटी की टेंशन 1 साल के लिए खत्म हो जाती है। इसके अलावा सालभर OTT ऐप्स पर एंटरटेनमेंट का लाभ भी लिया जा सकता है।
  • TRAI के नए रूल से रिचार्ज नहीं कराने पर भी इतने महीने तक रहेगी SIM की वैलिडिटी....
    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने SIM की वैलिडिटी से जुड़े नए रूल्स जारी किए हैं। इन रूल्स के तहत, कुछ महीने तक रिचार्ज नहीं करने पर भी मोबाइल कनेक्शन बंद नहीं होगा। विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के लिए रिचार्ज नहीं कराने पर SIM के वैलिड रहने की अवधि भी अलग है। Reliance Jio के सब्सक्राइबर्स बिना रिचार्ज के SIM को 90 दिनों तक एक्टिव रख सकेंगे। इसके बाद रिचार्ज कराने की जरूरत होगी।
  • Jio का एक और झटका! 19 और 29 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज पर नहीं मिलेगी पहले जैसी वैलिडिटी
    जियो ने अपने दो डेटा पैक्‍स की वैलिडिटी में बदलाव किया है। 19 रुपये और 29 रुपये के डेटा वाउचर की वैलिडिटी में बदलाव किया गया है। ये वाउचर काफी पॉपुलर हैं और बड़ी संख्‍या में जियो यूजर्स इन्‍हें रिचार्ज के लिए चुनते हैं। इस साल जुलाई में जब तमाम टेलिकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज महंगे किए थे, तब जियो ने भी 15 और 25 रुपये के डेटा वाउचर की कीमत 19 रुपये और 29 रुपये कर दी थी।
  • Airtel vs Jio vs Vi vs BSNL: Rs 700 से कम में मिलेंगे लॉन्ग वैलिडिटी, डेली डेटा, SMS और कॉलिंग बेनिफिट्स
    जहां एक ओर बड़ी संख्या में इन कंपनियों को छोड़ यूजर्स तेजी से BSNL पर पोर्ट कर रहे हैं या नए SIM ले रहे हैं। वहीं, अन्य यूजर्स अभी भी कुछ कारणों से अभी भी अपने मौजूदा टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ बने हुए हैं, जिनमें से एक बड़ा कारण Airtel और Jio द्वारा दिया जा रहा 5G नेटवर्क है। हमनें यहां चारों ऑपरेटर्स के एक-एक प्लान को लिया है, जिनमें से Airtel, Jio और BSNL के प्लान की कीमत 666 रुपये है, जबकि Airtel के पास इस कीमत के आसपास 649 रुपये का प्लान है।
  • मात्र 479 रुपये में 84 दिनों के लिए Jio दे रहा 6GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और 1000SMS का लाभ
    देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio तीन महीने की वैधता के साथ कई प्रीपेड प्लान प्रदान करता है। अगर आप हर महीने रिचार्ज करवाने के झंझट से छुटकारा चाहते हैं तो हम आपको जियो के प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, जिनमें हाई स्पीड डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और अन्य फायदे मिलते हैं। इन प्लान में मुफ्त एसएमएस से लेकर एंटरटेनमेंट के लाभ भी मिलते हैं।
  • Rs 198 में डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio ने लॉन्‍च किया नया प्रीपेड रिचार्ज
    Reliance Jio : रिलायंस जियो (Jio) ने 198 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान बगैर किसी शोर-शराबे के लॉन्‍च किया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »